Breaking News
recent

नमन यात्रा का गांवों में उत्साह से स्वागत

उदयपुर. फतहनगर . अम्बेशमुनि की जन्म स्थली थामला से रवाना हुई नमन यात्रा का बुधवार को गाजे-बाजे के साथ पावनधाम में प्रवेश हुआ। इस दौरान श्री अम्बेश गुरु नमन यात्रा सेवा संस्थान गुजरात के बैनर तले निकली इस यात्रा का गांवों में भी शानदार स्वागत किया गया।
फलीचड़ा श्रीसंघ की ओर से नवकारसी तथा सनवाड़ में सेठिया परिवार द्वारा नमन यात्रियों के लिए गौत्तम प्रसादी का आयोजन हुआ। इधर, फतहनगर से सनवाड़ तक दिनभर नमन यात्री ही दिखे। शाम को नगर प्रवेश के दौरान नया बाजार में मैन चौराहा से प्रताप चौराहा तक सड़कें नमन यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। पावनधाम में नमन यात्रा प्रवेश होने पर पावनधाम संस्थान, फतहनगर श्रीसंघ, चन्दनबाला महिला मण्डल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। नमन यात्रा के अलावा भी भीलवाड़ा, खेरोदा समेत विभिन्न गांवों-कस्बों से भी गुरु भक्त पैदल यात्रा करते हुए और जयकारे लगाते पावनधाम पहुंचे। जिनका संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। शाम को नमन यात्रा सेवा संस्थान गुजरात द्वारा अम्बेशमुनि के जीवन पर आधारित 'म्हारो गुरुवर अम्बालाल कठै सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मुख्य समारोह आज
मुख्य कार्यक्रम की श्रंृखला में सुबह 7 बजे प्रार्थना, 8 बजे नवकारसी एवं 9 बजे गुरू गुणानुवाद होगा। पावनधाम में रक्तदान शिविर भी चलेगा। समारोह में श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्यमुनि, युवाचार्य महेन्द्र ऋषि, मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण मदनमुनि, जिनेन्द्र मुनि, रितेशमुनि, कोमलमुनि, संभवमुनि समेत कई संत-साध्वियों का सान्निध्य मिलेगा। इस दौरान उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया, सेशन कोर्ट के जज प्रकाशचन्द्र पगारिया, सांसद सीपी जोशी, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी आदि बतौर राजकीय अतिथि उपस्थित रहेंगे।
पावनधाम तक पदयात्रा
खेरोदा . अंबेश गुरु के 25 वें रजत स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार सुबह सात 7 बजे जैन समाज का पैदल जत्था रूण्डेडा, ईंटाली होता हुआ फतेहनगर पावनधाम पहुंचा। जगह-जगह पर पदयात्रियों का समाज के लोगों ने स्वागत सत्कार किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.