बीकानेर . खेत में पानी की कमी तो फसल को ऑटोमेटिक मिला पानी। एंबुलेंस चली तो ठहर गया यातायात। मक्का के भुट्टे से किया पानी साफ, रोड पर गाड़ी चली तो जली लाइटें। यह सब साकार कर दिखाने का जज्बा लेकर मंगलवार को प्रदेश भर से आए बाल वैज्ञानिक बीकानेर में जुटे। एेसी कई तरह की प्रदर्शनियां प्रदेश के बाल वैज्ञानिकों ने तैयार किए हैं। दो दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी मंगलवार को राजकीय महारानी बालिका विद्यालय में शुरू हुई। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पूरे दिन ५८ संभागी पूरे राज्य में शामिल हुए। इसमें उपस्थित संभागियों से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित दस प्रतिशत विद्यार्थी आइआइटी दिल्ली में १४ व १५ फरवरी को होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यार्थियों के नवाचारों का मूल्यांकन राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान केन्द्र सरकार के वैज्ञानिकों की ओर से किया जा रहा है। इन बाल वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्या, सड़क दुर्घटना कम करने तथा शहर के गंदे पानी को फिल्टर करके साफ करने के कई मॉडल प्रदर्शित किए।
नवाचर उपयोगी
प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त निदेशक महावीरसिंह पूनिया ने की। प्रभारी अधिकारी चन्द्रप्रकाश त्रिवेदी ने संभागियों के नवाचारों को देश व समाज के लिए बेहद उपयोगी बताया। नोडल ऑफिसर डॉ. अशोक शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा ने विचार रखे।





No comments:
Post a Comment