Breaking News
recent

तिरंगे के साथ अटके तो क्रेन में चढ़कर आजाद किए गुब्बारे

बीकानेर. डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में शनिवार को देशभक्ति के रंगों से आेतप्रोत कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि डॉ. बीडी कल्ला ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।समारोह में राष्ट्रगान के बाद व्यायाम प्रदर्शन शुरू हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. कल्ला, जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने तीन रंग के गुब्बारों के गुच्छे को छोड़ा। कार्यक्रम चलता रहा इसी बीच गुब्बारे पोल पर लगे तिरंगे में अटक गए। इस तरफ ध्यान जाने पर अधिकारी सक्रिय हुए और नगर निगम से क्रेन मंगवाई गई। दूसरी तरफ सांस्कृतिक आयोजन चलते रहे। क्रेन आने पर उस में चढ़कर पुलिसकर्मी तिरंगे से अटके गुब्बारे के गुच्छे तक पहुंचा और गुब्बारों को छोड़ा गया।

 

समारोह के दौरान मार्च पास्ट के बाद जिला कलक्टर ने राज्यपाल के संदेश को पढ़ा। समारोह के दौरान ६० स्वतंत्रता सेनानियों, विशेष एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों तथा शिक्षा, साहित्य एवं खेलकूद आदि क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह में एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट गाइड, आरएसी, पुलिस कर्मी परेड में शामिल हुए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.