Breaking News
recent

खुली जेल से सजायाफ्ता बंदी फरार, पत्नी की हत्या करने पर भुगत रहा है सजा

खुली जेल से सजायाफ्ता बंदी फरार, पत्नी की हत्या करने पर भुगत रहा है सजा

बीकानेर. पत्नी की हत्या के मामले में सजायाफ्ता बंदी पांच दिन पहले बीछवाल स्थित खुली जेल से फरार हो गया। उसकी फरारी का पता शाम को बंदियों की हाजिरी लेने के दौरान चला। इसके बाद हरकत में आए जेल प्रशासन ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में खुली जेल प्रहरी बजरंगलाल ने बीछवाल थाने में बंदी के खिलाफ फरारी का मामला दर्ज कराया।थाने में दी रिपोर्ट में कहा गया है कि करौली हाल राजममंद की आलू फैक्ट्री कच्ची बस्ती निवासी सुरेश पुत्र गंगाराम प्रजापत पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। अच्छे चाल-चलन के कारण उसे हाल ही खुली जेल में शिफ्ट किया गया था। वह शुक्रवार को दोपहर बाद फरार हो गया। शाम को हाजिरी के दौरान वह नदारद था। पुलिस ने उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.