कन्हैयालाल सोनी/सलूम्बर . नगर पालिका की पहल पर नगर में पहली बार हाड़ी रानी गौरव दिवस मनाया गया। दर्शकों में मौजूद सलूंबर नगवासियों की रूह उस समय कांप उठी जब मंच पर बेटियों ने झांसी की रानी और हाड़ा रानी के कथानक को प्रस्तुतियों में चरितार्थ करते हुए तलवारें चमकाई। इस मौके पर पूर्व कुलपति एवं विद्याभारती के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. परमेंद्र दशोरा ने राजमल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में इतिहास पर प्रकाश डाला।
गौरव दिवस के आयोजन में राष्ट्रीय सेविका समिति, ग्लोबल एकेडमी, बीएन गल्र्स कॉलेज, हाड़ा रानी कॉलेज, एमिनेनस, स्प्रिंग डल्स, विद्या निकेतन, बालिका माध्यमिक, प्रताप माध्यमिक विद्यालय सहित नगर के कई छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी लोकगीत पर रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा, संघ प्रचारक धनराज, भाजपा देहात जिला महामंत्री रामकृपा शर्मा, नरेंद्र मीणा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष करणसिंह पंवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रतिपक्ष नेता अब्दुल रहुफ, उपखंड अधिकारी धर्मराज गुर्जर, तहसीलदार डायालाल पाटीदार, डीवाइएसपी प्रेम धणदे, थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान, नगर पालिका कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी भक्तेश पाटीदार सहित नगर पालिका पार्षद व कर्मचारी मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment