Breaking News
recent

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, पशु व्यापारी घायल

मानपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मानपुर चौराहे पर रात अचानक सामने आए वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार एक पशु व्यापारी भी घायल हो गया। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जयपुर से भरतपुर जा रहे ट्रक के आगे मानपुर चौराहे पर अचानक वाहन आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगा दिए। एक साथ लगाए ब्रेक से ट्रक लहराता हुआ पलट गया। जिससे राजमार्ग किनारे खड़े मोटरसाइकिल सहित युवक दब गया।

 

 

पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा कर युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही कमलेश गुर्जर निवासी मरियाड़ा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जयपुर में लगने वाले पशु हाट से व्यापारी भैंस खरीदकर उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। दुर्घटना में पशु व्यापारी सजीद खान निवासी हथिया उत्तरप्रदेश भी घायल हुआ। जिसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। इसी प्रकार रविवार दोपहर मानपुर पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक विक्षिप्त घायल हो गया। जिसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

 

 

पुलिस से धक्का-मुक्की, आरोपित को छुड़ा ले गए



बसवा. थाना पुलिस को ग्राम पंचायत करनावर गांव में अवैध खनन के लिए टै्रक्टर-ट्रॉली में छुपाकर विस्फोटक ले जा रहे आरोपितों को पकडऩा रविवार को महंगा पड़ गया। आस-पास के लोग एकत्र होकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर आरोपितों को छुड़ा ले गए। इस पर पुलिस को लोगों की भीड़ को देखते हुए बैरंग लौटना पड़ा। बाद में बसवा, बांदीकुई पुलिस ने आरएसी के जवानों के साथ पुन: दबिश देकर तलाश किया तो मकानों पर ताले लगे मिले और आरोपित फरार हो गए।

 


थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि सुबह सूचना पर पुलिस सांवलिया मंदिर के समीप पहुंची। जहां भोला उर्फ भोल्या मीणा निवासी करनावर टै्रक्टर में कंपे्रशर लगाकर उसमें विस्फोटक सामान छुपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने रोककर जांच की और आरोपित को थाने चलने के लिए कहा। इस पर करीब 25-30 महिला पुरुषों ने मौके पर आकर पुलिस पर हमला बोल दिया। जहां से लोग उस आरोपित को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा ले गए। पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.