Breaking News
recent

विधायक मुरारीलाल मीना ने सुने अभाव-अभियोग

दौसा. नवनिर्वाचित विधायक मुरारीलाल मीना ने शनिवार को दौसा विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर जनता के अभाव अभियोग सुने। विधायक ने भांकरी, राजपुरा, पालावास, जौपाड़ा, मांगाभाटा, लोटवाड़ा, कालोता, खोरा, नीमाली, बेड़ोली, भेड़ोली आदि गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर दौसा प्रधान दीनदयाल बैरवा, जिला प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना, ब्लॉक अध्य्क्ष अवधेश शर्मा, कंवरपाल गुर्जर, राकेश चौधरी, रामप्रताप मीणा, कन्हैयालाल सैनी, रामचरण मीणा, गोपीशंकर चौधरी सहित कई मौजूद थे।

 


विधायक का आज शहर में जनसम्पर्क

 

विधायक मुरारीलाल मीना रविवार को दौसा शहर में जनसम्पर्ककरेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे सोमनाथ इलाके से शुरू कर इंदिरा कॉलोनी, महेश्वरा रोड, मीना कॉलोनी, जड़ाव फाटक, सिर्रा की ढाणी, मीरा कॉलोनी, छतरवाली ढाणी, बायपास मंदिर, गणेश नगर, सोमनाथ सब्जी मंडी, सरस दूध डेयरी, शाम 4 बजे मेला मैदान, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षक कॉलोनी, सत्यनारायण लॉन व शाम छह बजे सेंट मेरी के सामने पहुंचेंगे।

 

 

 

उद्योग मंत्री का दौरा आज


लालसोट. उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना रविवार को रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के गांवों का दौर करेंगे। निजी सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि मंत्री रविवार सुबह नौ बजे जयपुर से रवाना होकर 11 बजे हेमल्यावाला, 11.30 बजे स्वरुपपुरा, 12 बजे चांदावास, 1 बजे भयपुर, 1.30 बजे गंडलाई, 2 बजे बिदरखां, 3 बजे रामनगर, 4 बजे जगनेर तुर्कान, 4.30 बजे मालावास एवं शाम 5 बजे बीलका गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुनेंगे। (नि.प्र)

 

 

बांदीकुई. उपखण्ड के गांव आभानेरी स्थित देव नारायण मंदिर में शनिवार को नववर्ष स्नेह मिलन एवं पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख गीता खटाना ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन पवित्र होता है। सभी लोगों को एक साथ बैठने का मौका मिलता है। इससे भाईचारा एवं प्रेम झलकता है, वहीं धर्म, प्रेम एवं त्याग की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा ने भी शिरकत की।

 

इस मौके पर किसान नेता मोतीलाल माल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक काठ, पार्षद पुप्पा डोई, रतनलाल पटेल, सरपंच विमला गुर्जर, आईटी सैल जिला संयोजक नरेन्द्र बैसला, गुर्जर महासभा तहसील अध्यक्ष विजयसिंह मोराडी, रामसिंह, राजेन्द्र चौधरी, मानसिंह, जोहरीलाल, रामसिंह महाणा, बाबूलाल, महंत लखनदास सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। दोपहर को लोगों ने पंगत लगाकर पौषबड़ा प्रसादी ग्रहण की। (नि.स.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.