Breaking News
recent

कोहरे की आगोश में बीकाणा, ठिठुरन बढ़ी

बीकानेर. बीकानेर अंचल में कोहरा छाने से ठिठुरन बढ़ गई। जिससे तापमान में गिरावट का दौर चला। कोहरा छाने से सुबह व शाम को शहरवासियों को अलाव का सहारा लिया। कोहरा छाने से दिन का तापमान डेढ़ डिग्री तो शाम को ठिठुरन बढऩे से तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि जम्मु-कश्मीर व हिमाचल की बर्फबारी होने से इसका असर बीकानेर पर भी पड़ा है। उत्तरी पश्चिमी राजस्थान गुरुवार को कई जगह बारिश व ओले गिरने की संभावना है।

 


अलसुबह से ही कोहरा छाया रहा और बादलवाही भी जारी रही। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह जहां कोहरे इतना ज्यादा नहीं था कि ५० मीटर तक भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया कोहरे का असर कम होने लगा। दिन में बादलों की आवाजाही से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। सुबह जहां कोहरा छाने से वाहनों की आवाजाही भी कम रही। वाहनचालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह ११ बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। उत्तरी पूर्वी हवाओं के चलने से लोग सुबह व शाम को गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए।

 

शाम होते ही सर्दी का फिर से बढऩे का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को सर्दी के इसी मिजाज को देखते शहर के कई स्थानों पर अलाव जलने भी शुरू हो गए। कोहरे का शहरवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। कोहरे के साथ कई युवा व महिलाएं अपनी फोटो खिंचने लगे, वहीं कोहरे के चलते पार्को में काफी भीड़ रही। अधिकतम तापमान २१ डिग्री व न्यूनतम तापमान ९.५ डिग्री सेल्सियस रहा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.