क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु, टोंक व राजस्थान इलेवन विजेता
-कुश्ती प्रतियोगिता 27 से होगी शुरु
झालावाड़. शहर के भवानी क्रिकेट मैदान में महाराजा हरिशचंद स्पोट्र्स अकादमी की ओर से गुरुवार से 20 वीं क्रिकेट खिलाड़ी दशरथ सिंह झाला अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु हुई। पहले दिन टोक व राजस्थान इलेवन की टीम विजेता रही। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा ने प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की। अध्यक्षता पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि नगर परिषद सभापति मनीष शुक्ला, उपसभापति शफीक खान, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष फरीद चौधरी, कांग्रेस नेता भेरुसिंह परिहार, मुबारिक मंसूरी, पुखराज व सुल्तान सिंह रहे। अकादमी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह झाला ने स्वागत व सचिव रामसिंह ने आभार व्यक्त किया।
-पहले दिन के यह रहे परिणाम
प्रतियोगिता में गुरुवार को पहला मैच झालावाड़ व टोंक के बीच हुआ। टोंक ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट पर 113 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज नक्षत्र यादव ने 32, शेलेंद्र ने 25 व परिषेक ने 20 रनों का योगदान दिया। जवाब में टोंक की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 114 रन बनाकर मैच जीता। टोंक की ओर से राहुल ने 51 रन व आफताब ने 35 रन बनाए। झालावाड़ के गैंदबाज निर्भय ने 44 रन देकर 4 विकेट लिए।
-दूसरा मैच राजस्थान इलेवन व उज्जैन के मध्य खेला गया। इसमें उज्जैन ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया लेकिन पूरी टीम 19.5 ओवर में 107 रन पर आउट हो गई। इसमें बल्लेबाज विनित ने 26 रन बनाए वहीं राजस्थान इलेवन के गैंदबाज अफान ने 3 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट व अमन राजावत ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए। राजस्थान इलेवन ने 12.1 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर लिया व 7 विकेट से मैच जीत गए। बल्लेबाज अहसान ने 54 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संजय भारती ने 23 रन बनाए। उज्जैन के गैंदबाज विनित ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए।
प्रतियोगिता में एम्पायर राजस्थान पैनल से राजेंद्र आमेठा, अनिल वर्मा, स्कोरर जसपाल सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, कामेंन्ट्री रामेश्वर सिंह चौहान व गजेंद्र मालवीय रहे।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड़)
राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 27 को
-करीब 450 पहलवान लेगें भाग
झालावाड़. जिला कुश्ती संघ की ओर से 27 जनवरी से खेल संकुल में राज्य स्तरीय जूनियर महिला/पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता शुरु होगी। संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह धाभाई ने बताया कि प्रतियोगिता में दस भार वर्ग से पुरुष 57 किलो से व महिला 50 किलो भार वर्ग से शुरु होकर 125 किलोभार तक की होगी। संघ के सचिव रामलाल गुर्जर ने बताया कि राज्य के पंजीकृत जिले के खेल संघों से चयनित करीब 450 पहलवान भाग लेगें। इस प्रतियोगिता के विजेता पहलवान राजस्थान राज्य दल के रुप में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड़)





No comments:
Post a Comment