Breaking News
recent

युवती संग ऐसे हाल में मिला आरएसी का जवान तो...

 

एक बच्चे का पिता था मृतक
गुढ़ागौडज़ी(झुंझुनूं). गोदारा का बास तन सिंगनोर में बुधवार को एक युवक व युवती ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या का कारण प्रेमप्रसंग मान रही है।
गोदारा के बास के राजेश (28)के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को राजेश को किसी शादी में कन्यादान लिखवाने के लिए भेजा था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं आया। काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिला। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उनके खेत में कुएं के बाहर चप्पल पड़ी है। लोगों ने कुएं में बैट्री की सहायता से देखा तो वहां पर दो शव दिखाई दिए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डिप्टी रामचन्द्र मूण्ड, गुढ़ागौडज़ी थानाधिकारी अशोक चौधरी सहित पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों के शव बाहर निकलवाए और गुढ़ा अस्पताल लेकर आए जहां दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों की शिनाख्त गोदारा के बास के राजेश जाट (28 ) व प्रियंका (19) के रूप में हुई।

गंगानगर में तैनात था राजेश
राजेश आरएसी की थर्ड बटालियन में जवान था और वर्तमान में गंगानगर में कार्यरत था। हाल ही में पांच दिन की छुट्टी लेकर आया हुआ था। राजेश की शादी 2011 में हुई थी। उसके करीब ढाई साल का एक बेटा है। साथ मरने वाली प्रियंका सातवीं कक्षा तक पढ़ी-लिखी थी।
राजेश के घर से थोड़ी दूरी पर उसके खेत में भी उनके मकान बने हुए हैं। उसी खेत के पास प्रियंका का घर है। दोनों खेत मे पड़ौसी होने के कारण दोनों में जान पहचान थी। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण प्रेमप्रसंग है।

हिसार से चुराई कार से एटीएम लूटने आए थे आरोपित
बुहाना. कुहाड़वास गांव के एसबीआइ बैंक के एटीएम से करीब 16 लाख रुपए उड़ाने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित की गई टीमों ने बुधवार को हरियाणा के भिवानी, महम एवं सिवानी तथा रेवाड़ी के माजरा गांव में दबिश डाली। पुलिस टीम को सुराग मिला है कि कुहाड़वास गांव में एटीएम से रुपये उड़ाने के बाद आरोपित दोनों युवक वरना कार में सवार होकर हरियाणा की तरफ गए थे। आरोपितों ने जिस वरना कार का उपयोग किया था, वह हरियाणा के हिसार से 31 दिसम्बर को चुराई गई बताईजा रही है। जांच टीम हिसार से कार चुराई गई फुटेज एवं कुहाड़वास गांव के बैंक की फुटेज का मिलान कर रही है। कार के बारे में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले है। इसके अलावा बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्मरण रहे, छह जनवरी को अलसुबह दो युवक करीब 47 मिनट के अंदर कुहाड़वास गांव के एसबीआइ बैंक में लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब सोलह लाख रुपये ले उड़े थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.