Breaking News
recent

बीकानेर के स्कूल-कॉलेजों में छाया गणतंत्र दिवस का उल्लास

बीकानेर. ज्ञान विधि पीजी महाविद्यालय बीकानेर में शनिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। झण्डारोहण संस्था के सचिव ज्ञान प्रकाश बिश्नोई ने किया। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की जिन शहीदों ने देश की आजादी में कुर्बानियां दीं उनके सम्मान में सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का पालन करें। प्राचार्य डॉ. बीएल बिश्नोई ने छात्रों से आहवान किया की देश की अखण्डता को बनाये रखने के लिए वर्तमान समय में युवाओं को जाति धर्म, प्रान्तीयता से ऊपर उठकर देश के विकास में सक्रिय सहयोग देना चाहिए। डॉ. योगेश पुरोहित ने कहा कि आज लोकतंत्र भीड़तंत्र में बदल गया है। देश में वंशवाद हावी हो रहा है। जब तक जनता जागरूक होकर वास्तविक समाज से वास्ता रखने वाले प्रतिनिधियों को नहीं चुनेगी तब तक इस व्यवस्था में परिवर्तन आना असंभव है।विद्याधर कुमार सैनी ने वर्तमान व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि विधि के विद्यार्थियों का यह दायित्व है कि समाज में फैल रही बुराईयों को मिटाने में सहयोग करें।

 

डॉ. सीताराम ने इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन किया तथा पर्यावरण को हराभरा रखने के लिए छात्रों से संकल्प लिया।व्याख्याता राकेश कुमार, अशोक कुमार करनाणी, व्याख्याता डॉ. सन्तोष बिश्नोई ने आह्वान किया कि सभी संवैधानिक आदर्शो को संजोकर रखना है, तभी सही मायने में गणतंत्र दिवस मनाया जाना सार्थक होगा।


भैरव रत्न में मनाया गणतंत्र दिवस

भारत वर्ष का 70वां गणतन्त्र दिवस श्रीभैरव रत्न मातृ उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के वरिष्ठ अध्यापक गोपाल दत्त व्यास ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद संस्था प्रधान भगवान दास व्यास ने समस्त विद्यार्थियों को देश के संविधान की महता के बारे में जानकारी दी। सभी विद्यार्थियों को भारत के गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही विद्यार्थियों को देश हित में कार्य करने का सन्देश दिया।

 

फोर्टिस डीटीएम में समारोहपूर्वक मनाया

बीकानेर. फोर्टिस डीटीएम अस्पताल में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम एंव उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में एंव सामने की सड़क पर रंगोली बनाकर चारों तरफ देश के झंडे लगाकर परिसर को सजाया।
ध्वजारोहण डॉ. तनवीर मालावत एंव फोर्टिस डीटीएम के प्रबन्धक मनीष गुरूदत्ता ने किया। इस अवसर पर बैंडबाजा के साथ आसपास के क्षेत्रों में सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दुस्तान हमारा की धुन पर परेड का आयोजन भी किया।
डॉ. मधुसुदन व्यास ने भवानी सिंह राठौड़ को अपने कार्य को निष्ठा से करने के लिये सम्मानित किया।
समारोह में डॉ. आरएल सोलंकी, डॉ. रामेंश्वर विश्नोई, डॉ. अमिताभ सुथार, डॉ. अमित शर्मा एंव समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 


जैन कॉलेज में सक्सेना ने किया ध्वजारोहण

बीकानेर. श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में शनिवार को ७०वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. संध्या सक्सेना ने संकाय सदस्यों और छात्राओं को राष्ट्र धर्म निभाते हुए स्वयं के विकास की बात कही। छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से आेतप्रोत प्रस्तुतियां देकर गणतंत्र दिवस के प्रति कृतज्ञता को प्रदर्शित किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.