सरदारशहर. एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंटऔर ओल्ड पेंशन स्कीम) को लेकर चलाए जा रहे अभियान को और अधिक मजबूत करने के लिए तथा सरदारशहर कार्यकारिणी विस्तार को लेकर एनएमओपीएस के प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र बेनीवाल की अध्यक्षता में बैठक गई। बैठक में आगामी रणनीति के बारे में व 31 जनवरी को जंतर मंतर दिल्ली पर प्रदर्शन को सफल बनाने की योजना पर चर्चा की। प्रदेश संयुक्तं सचिव सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों की मसिक सैलरी का 10त्न हिस्सा सरकार द्वारा प्रतिमाह काटकर पेंशन के नाम पर प्राइवेट कंपनियों में लगाया जा रहा है जो कि पूर्णतया शेयर बाजार पर आधारित है। हमारा पैसा सुरक्षित नहीं है और हम इस व्यवस्था का का पुरजोर विरोध करते हैं। जिला संयोजक राकेश बालायन ने बताया कि एक दिन का सांसद , एक दिन का मंत्री एक दिन का सांसद न केवल आजीवन पेंशन का हकदार हो जाता है बल्कि तीनो पदों की अलग-अलग पेंशन लेता है जबकि सरकारी कर्मचारी साठ साल की उम्र तक राजकीय सेवा में कार्य करने के बाद भी पेंशन न मिलना कार्मिक के साथ सौतेला व्यवहार है हम इस व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हैं। बैठक के बाद प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। डा पवन महर्षि , प्रमोद कुमार शर्मा, बजरंग शर्मा , उम्मेद सिंह राठौड़ , राकेश प्रजापत मदन बोहरा, विनय शर्मा, राजेन्द्र, राजकुमार, राकेश, राजेश, मनोज भागीरथ, चेतन, शुभराम, घनश्याम अश्कर अली, उस्मान खान, नफीस खान हंसराज श्रवण धनराज मीणा संतोष चौधरी सीमा मीणा आदि कर्मचारी शामिल थे।





No comments:
Post a Comment