Breaking News
recent

बीकानेर के नगर निगम में  छत से टपक रहा पानी, खराब हो रहा रिकॉर्ड

बीकानेर.शहर में करोड़ों रुपए के निर्माण और विकास कार्य करवाने वाला नगर निगम अपने ही कार्यालय कक्षों की सुध नहीं ले रहा है। परिसर में बने कई कार्यालय कक्षों की छतों से पानी के रिसाव और रिकॉर्ड के भीगने की समस्या बनी हुई है। निगम परिसर में संभागीय अधीक्षण अभियंता की मौजूदगी के बावजूद कमरों की छतों की बदहाल स्थिति बनी हुई है। हाल ही में शहर में हुई बारिश के दौरान भी जन्म-मृत्यु से संबंधित रिकॉर्ड बारिश के पानी में भीग गया है। अनुभाग के कर्मचारी हालांकि भीगे हुए रिकॉर्ड को सूखाकर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पानी में अधिक भीगने से इस रिकॉर्ड के खराब होने की संभावना बनी हुई है।

 

जन्म-मृत्यु शाखा के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए हाल ही में एक नए कक्ष में कुछ रिकॉर्ड को रखवाया गया है। इसी कक्ष की छत की पट्टियों से पानी के रिसाव के कारण कक्ष में रखा कुछ रिकॉर्ड भीग गया। बारिश के दौरान निगम परिसर में स्थित कार्यालय कक्षों में छतों से पानी के रिसाव और रिकॉर्ड भीगने के बावजूद निगम प्रशासन इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.