Breaking News
recent

अब राजस्थान में लूटेरे दूल्हे का आतंक, दुल्हन को घुमाया—फिराया और फिर गहने ले हो गया फरार

जयपुर। लुटेरी दुल्हनों के तो मामले कई बार सामने आते हैं लेकिन अब लुटेरे दूल्हे का मामला सामने आया है। उसने महिला से शादी की, अपनी बीवी को घुमाया फिराया और फिर महिला को रेलवे स्टेशन पर छोड़ उसके गहने ले भागा।

 

सदर थाना पुलिस के अनुसार चाकसू निवासी अनोखी ने अपने पति की मृत्यु के बाद गणेश नामक व्यक्ति से सेशन कोर्ट में शादी की थी। इसके बाद गणेश उसे हिमाचलप्रदेश, पंजाब, जैसलमेर घुमाने ले गया। वापसी में मेड़तासिटी से जयपुर जंक्शन पहुंचे। यहां पीडि़ता अपना बैग प्लेटफार्म पर रखकर पानी पीने गई थी। लौटी तो गणेश और बैग, दोनों नहीं मिले। बैग में जेवर रखे हुए थे। इस्तगासे के जरिए मामला थाने पहुंचा, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

 

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से लुटेरी दुल्हनों के मामले सामने आते रहे हैं, जहां एक लड़की शादी के बाद पति के सारे गहने और रूपए लेकर भाग गई। इन लड़कियों में कई ऐसी भी थीं, जिन्होंने कई शादियां कर दूल्हे के पैसे लूटे थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.