Breaking News
recent

शेखावाटी में दिखा चक्रवात का असर, मावठ और सर्द हवा से लौटी सर्दी, आज भी हो सकती है बारिश

सीकर.

शेखावाटी क्षेत्र सोमवार को मौसम ने तीन रंग दिखाए। सुबह कोहरा छाया, दोपहर में बादल ओर शाम को बूंदाबांदी हुई। रात डेढ़ बजे मावठ शुरू हुई जो अल सुबह तक जारी रही। मौसम की इस जुगलबंदी ने सर्दी का असर बढ़ा दिया। सीकर में सूरज देरी से निकला और कोहरे के आगोश में दुबक गया। कोहरे की आंशिक चादर से सूर्य देव को झांकने का मौका मिला तो दुबका व ठिठुराया सा नजर आया। हवा की गति और गलनभरी सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। कोहरे के कारण दोपहर एक बजे तक राजमार्गों पर चलने वाले वाहन चालक खासे परेशान रहे। वहीं मंगलवार को फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र पर को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सोमवार के मुकाबले 3.8 डिग्री कम है।


मावठ के आसार
हवाएं थमने के कारण मावठ के आसार बन गए हैं। इससे बारानी क्षेत्र में रबी की फसलों की अच्छी बढ़वार होगी। वहीं सिंचित क्षेत्र में सरसों, चना, मैथी सहित अन्य फसलोंं को फायदा होगा। किसान शिशुपाल सिंह ने बताया कि आमतौर पर मावठ के बाद हवा में नमी बढ़ जाती है। इससे फसलों में अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी। इस कारण किसानों के खेतों पर बिजली की खपत कम हो जाएगी। सर्दी बढऩे से भूमि में नमी ज्यादा होगी किसान की प्रति बीघा लागत में कमी आएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.