सोजतरोड/रायपुर मारवाड़। निकटवर्ती सवराड़ में राजपूत समाज की एक शादी में वर पक्ष ने दहेज में नेग के रूप में एक रुपया व नारियल लेकर एवं पूर्णत: नशामुक्त समारोह आयोजित करना मिसाल बन गया। जानकारी के अनुसार सुखसिंह चौहान रायपुर अपने पुत्र जितेंद्रसिंह चौहान की बारात लेकर आए। समारोह में वर-वधू पक्ष ने आपसी सहमति से समाज की कुरीतियां मिटाने का संकल्प किया। दुल्हन के पिता जालमसिंह कुम्पावत की ओर से वर को दी जाने वाली टीके की राशि को वर ने वापस लौटा दिया।
सगाई में मिले ग्यारह लाख रुपए लौटाए
बगड़ी नगर। निकटवर्ती पीपलाद निवासी हॉल बैंगलोर के मार्बल उद्योगपति कंवरपाल सिंह जैतावत पुत्र स्व. भंवरसिंह जैतावत का विवाह पास ही के गांव देवली हुल्ला के धनसिंह हाड़ा की पुत्री पूजा कंवर हाड़ा के साथ तय हुआ । इस उपलक्ष में आयोजित सगाई समारोह में तिलक दस्तूरी में ग्यारह लाख, ग्यारह हजार, एक सौ नेग दी गई। इसे वर पक्ष ने वधू पक्ष को लौटा दिया और एक रुपया व नारियल लेकर समाज में अनूठी मिसाल कायम की। भंवरसिंह, नरपतसिंह, मनोहरसिंह, वीपी सिंह, श्याम सुन्दर सिंह, नारायणसिंह, जब्बरसिंह आदि की मौजूदगी में राजपूत समाज ने कुरीतियों को त्यागने का संकल्प किया।
समाज सदस्य से प्रेरित
वर जितेंद्र ने कहा कि उसने क्षत्रिय समाज रत्नागिरी के वरिष्ठ सदस्य मेवीसिंह से प्रेरित होकर सामाजिक कुरुतियां मिटाने में यह भागीदारी निभाई है। इस कुरुतियों को जड़ से खत्म करने की आवश्कता है। इस प्रयास से लोगों में जागृति आएगी। यह सोच सभी की होनी चाहिए।
मरुधर केसरी को किया नमन
जैतारण। जैतारण के मरुधर केसरी पावनधाम में जैनसंत मिश्रीमल महाराज के 35 वां निर्वाण दिवस विधायक अविनाश गहलोत के मु य आतिथ्य में मनाया गया। पावनधाम महासचिव माणकराज डागा ने बताया कि हजारों गुरुभक्तों ने गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यक्ष हुक मचंद जामड़, उपाध्यक्ष नेमीचन्द चोपड़ा , कोषाध्यक्ष तखतराज लोढ़ा, सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment