Breaking News
recent

पाइप लाइन में आग की सूचना पर दौड़ा प्रशासन

सिकंदरा/भाण्डारेज. इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन कंपनी की सलाया-मथुरा कू्र ड ऑयल पाइप लाइन में सराय गांव के समीप लीकेज की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन, दमकल व एम्बुलेंस सहित कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर पाइप लाइन में आग बुझाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को आईओसी कंपनी द्वारा सराय गांव में 668 पाइंट पर पाइप लाइन में लीकेज से लगी आग को बुझाने का मॉक ड्रिल अभ्यास था।
कंपनी के अभियंता सुनील प्रजापति ने बताया मॉक ड्रिल के दौरान सराय गांव में दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर कंपनी के कर्मियों द्वारा कन्ट्रोल रूम को पाइप लाइन में लीकेज के बाद आग लगने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर दो बजकर 40 मिनट पर सबसे पहले दौसा सदर थाना पुलिस जाप्ता पहुंचा। इसके दस मिनट बाद वृत्ताधिकारी व एसडीएम गोवर्धन लाल शर्मा पहुंच गए। इसके बाद दौसा से फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेशकुमार मीना दमकल के साथ पहुंचे। कुछ ही देर में एम्बुलेंस व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जहां पर आग बुझाने का मॉक ड्रील अभ्यास किया गया। इसके बाद कंपनी महाप्रबंधक योहान कुमार, उपमहाप्रबंधक भीमसेन मांझी, मुख्य प्रबंधक सुशील भाटी ने ग्रामीणों को पाइप लाइन में लीकेज व आग लगने या किसी व्यक्ति द्वारा लाइन में छेडख़ानी करने पर तुरन्त पुलिस प्रशासन व कंपनी के अधिकारियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया।

अव्यवस्थाएं मिलने पर जताई नाराजगी
बांदीकुई. उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा ने बुधवार को बीएन जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राथमिक शाखा का निरीक्षण किया। बालकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और तीन दिन में स्थिति में सुधार करने की हिदायत दी। 65 में से 29 विद्यार्थी उपस्थित मिले। पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। हैण्डपंप खराब मिला। शौचालय जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने शौचालयों की मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए। छात्रों ने पूछने पर शौच व लघुशंका के लिए खुले में जाने की बात कही। फिसलपट्टी क्षतिग्रस्त हो रही है। कमरों में कबाड़ भरा हुआ है।
प्रश्न पूछने पर विद्यार्थी संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। एक बालिका ने सही उत्तर दिया तो 10 रुपए का पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। (नि.सं.)

झगड़े में महिला घायल
सिकंदरा. थाना इलाके खुर्द बैराड़ा गांव में हुए झगड़े में महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें महिला कौशल देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल महिला को सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है। इस मामले में महिला के पति ने चिरंजीलाल व उपेन्द्र के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.