Breaking News
recent

स्वेच्छा से विवाह करने वालों की सुरक्षा करेगी पुलिस

स्वेच्छा से विवाह करने वालों की सुरक्षा करेगी पुलिस
हाइकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने हर थाने में बनाई महिला नोडल अधिकारी
धौलपुर. अब स्वेच्छा से विवाह करने वाले युगलों की सुरक्षा पुलिस करेगी। हाइकोर्ट के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने हर थाने में इसके लिए महिला नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है। इस सम्बंध में सिविल राइट्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने 18 जनवरी को आदेश जारी किए थे। धौलपुर जिले में एक दिन बाद ही आदेश की पालना करते हुए हर थाने में महिला कांस्टेबल को नोडल अधिकारी बना दिया। साथ ही जिला स्तर पर भी एक महिला उपनिरीक्षक को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक अजयसिंह ने बताया कि इस सम्बंध में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स) जयपुर ने आदेश की पालना के लिए प्रमाण-पत्र भी मांगा था। जिसकी पालना कर सूचना भिजवा दी गई है। स्वेच्छा से विवाह करने वालों की सुरक्षा के लिए महिला नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के साथ उनके मोबाइल नम्बर भी जारी किए गए हैं। साथ ही जिला स्तर पर भी एक मोबाइल नम्बर नियत किया गया है, जिस पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। इसके बाद पुलिस युगल को सुरक्षा मुहैया कराएगी। जिले के सभी पुलिस थानों में उपलब्ध वरिष्ठतम महिला पुलिसकर्मी को थाना स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक पुलिस थाने पर इस संबंध में एक नंबर भी निर्धारित कर दिया गया है। जिला मुख्यालय पर पदस्थापित वरिष्ठतम महिला पुलिस अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। इसके लिए पुलिस लाइन से उप निरीक्षक टीनू सोगरवाल लगाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में एक नंबर निर्धारित कर दिया गया है, जो 95304118 42 है। जिला नियंत्रण कक्ष में भी इस सम्बंध में एक रजिस्टर खोल दिया गया है।
ये बनाए नोडल अधिकारी
थाना नोडल अधिकारी
पुलिस लाइन टीनू सोगरवाल (जिला)
पुलिस लाइन रैमी राजपूत
मनियां मंजू राना
कोतवाली वीनेश
निहालगंज सीता शर्मा
सदर विमलेश
महिला थाना गोला कुमारी
राजाखेडा शवाना
दिहौली शीलेश
सैपऊ सीमा
कौलारी रीना
बाडी कलावमी
सरमथुरा मधू शमा
नांदनपुर पिंकी
बसेडी जसोदा
सदर बाडी मनीषा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.