भीम. राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर बालाचाराट के पास कार व ट्रेलर की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कार की बालाचाराट के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। कार सवार सभी यात्री एक ही परिवार के थे, जो उदयपुर में रिश्तेदार की शादी से वापस किशनगढ़ (अजमेर) लौट रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीम पहुंचा दिया, जहां गंभीर घायल किशनगढ़ (अजमेर) निवासी रमेशचन्द्र (50) पुत्र रतनलाल मंत्री ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा उसकी मां सोहनी देवी पत्नी रतनलाल, उसकी पत्नी मैना, शालूदेवी (40) पत्नी मोहनलाल नाई व उसका पुत्र नाना (13) घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर कर दिया। बाद में टॉडगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस ने दुर्घटना का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।





No comments:
Post a Comment