Breaking News
recent

देखे पत्रिका वीडिय़ों स्टोरी... चाय के अधिक दाम वसूलने पर यात्रियों ने कैसे किया हंगामा

आबूरोड. रेलवे स्टेशन आबूरोड पर मंगलवार को बैंगलोर जोधपुर एक्सप्रेस में यात्रियों से चाय के दाम पांच की जगह दस रुपए वसूलना पेंट्रीकार मैनेजर समेत अन्य तीन को भारी पड़ गया। ट्रेन के एस १० में यात्रा कर रहे यात्रियों से अधिक दाम वसूलने पर कुछ यात्रियों ने हंगामा करते हुए चैन खींचकर ट्रेन को रुकवाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर यात्रियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पेंट्रीकार मैनेजर व दो सहयोगियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार बैंगलोर जोधपुर एक्सप्रेस में एस-१० सफर कर रहे यात्रियों से पेंट्री कर्मचारियों द्वारा अधिक दाम वसूलने पर यात्रियों ने ट्रेन स्टाफ से शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने दूसरे कोच में जाकर चैन खींची इस पर आबूरोड स्टेशन पहुंचने पर कार्मिकों के साथ बहस भी हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे आरपीएफकर्मी ने समझाइश कर उनकी लिखित शिकायत ली। इस पर करीब २५ मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार बैंगलोर-जोधपुर एक्सप्रेस में शिवलाल जोशी, नरपत सिंह आदि यात्रियो ने लिखित शिकायत दी कि ट्रेन में चाय के निर्धारित दाम से अधिक दाम वसूला जा रहा है। इसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर पेंट्री कार मेैनेजर यशपालसिंह राठौड़ और उनके सहयोगी रोहित सिंह व सौरभ सिंह के खिलाफ रेलवे एक्ट १४४ में कार्रवाई की गई।
अक्सर रहती है अधिक दाम वसूलने की शिकायत
ट्रेनों में रेलवे द्वारा खाद्य सामग्री के दाम निर्धारित किए जाने के बावजूद पेंट्री कर्मचारियों द्वारा अधिक दाम वसूलने की शिकायत रहती है। इसके बावजूद रेलवे के सम्बंधित विभाग के अधिकारी इसकी पालना पर ध्यान नहीं देते हैं। नतीजतन यात्रियों को भी जागरूकता के अभाव में अधिक दाम देना पड़ता है।
इन्होंने बताया ...
यात्रियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। यात्रियों का कहना था कि चाय के निर्धारित दाम से अधिक दाम वसूला जा रहा है। इस पर पेंट्रीकार मैनेजर समेत तीन पर रेलवे एक्ट धारा -१४४ के तहत कार्रवाई की गई।
- प्रदीपकुमार, थानाधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल, आबूरोड.
..................................
हम ट्रेन के एस-९ में सफर कर रहे थे। ट्रेन के पेंट्री कर्मचारियों द्वारा निर्धारित दाम से दोगुना दाम वसूला जा रहा था। जिस पर हमने टीटी को शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं की गई। इसपर दूसरे कोच में जाकर चैन खींची आबूरोड स्टेशन पर आकर आरपीएफ से शिकायत की है।
- हिमांशु प्रभात, यात्री



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.