आबूरोड. रेलवे ने पिंडवाड़ा तहसील समेत सिरोही जिला मुख्यालय के निवासियों को एक बड़ी राहत प्रदान की है।लम्बे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा प्रमुखट्रेनों के इन स्टेशनों पर ठहराव की मांग की जाती रही है। जिसके चलते रेलवे ने दो प्रमुख ट्रेनों का इन दो स्टेशनों पर ठहराव किया है।इन ट्रेंनों ठहराव होने से तहसील क्षेत्र समेत सिरोही में निवासरत लोगों एवं यहां से व्यापार व अन्य कारणों से अहमदाबाद, मुम्बई आदि शहरों में रह रहे प्रवासियों को आवाजाही में काफी राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील में दो स्टेशन पिंडवाड़ा व सरूपगंज स्टेशनों पर प्रमुख के ठहराव की मांग सरकार से लम्बे समय से की जाती रही है। समस्या को लेकर सिरोही-जालोर सांसद देवजी पटेल ने पूर्वमें रेल मंत्री पीयुष गोयल से मुलाकात कर इस समस्या से अवगत करवाया था। जिस पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।मंत्री गोयल ने १६ जनवरी को सासंद को पत्र भेजकर अवगत करवाया कि रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या १२४७९-१२४८० जोधपुर- बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस का पिंडवाड़ा व १९४११-१९४१२ अहमदाबाद-अजमेर एक्सप्रेस का सरूपगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया है।
पूर्व में भी करवाया गया थाआगराफोर्ट का ठहराव
ज्ञातव्य हो कि सांसद की मांग पर रेलवे द्वारा गत अगस्त २०१८ में आगराफोर्ट अहमदाबाद एक्सप्रेस दैनिक रेलसेवा का भी पिंडवाड़ा स्टेशन पर ठहराव करवाया गया था।ट्रेनों के इन स्टेशनों पर अधिक ठहराव से क्षेत्र के लोगों को रेलसेवाओं से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जा सकेगी।
आना पड़ता थाआबूरोड स्टेशन
पूर्व में इन ट्रेनों का मुख्य रूप से ठहराव केवल आबूरोड स्टेशन पर होता था।ऐसे में दो अन्य स्टेशन होने के बावजूद सिरोही, पिंडवाड़ा के बाशिंदों को आबूरोड स्टेशन आना पड़ता था।जिला मुख्यालय पर रेलसेवा नहीं होने के कारण भी बाशिंदों पूर्व में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।





No comments:
Post a Comment