विजय शर्मा/जयपुर. जगतपुरा आरटीओ कार्यालय में दो दिन से सर्वर ठप रहने से लाइसेंस, फिटनेस, परमिट संबंधी काम पूरी तरह से बंद हो गया है। दूसरे दिन भी सुबह से ही सर्वर ठप रहा। इधर लाइसेंस, फिटनेस के काम के लिए लोगों की कतार लगना शुरू हो गई। लेकिन काम नहीं हो सका। इधर काम बंद रहने से बाबुओं की मौज हो गई। दोपहर तीन बजते ही बाबुओं ने सीट छोड़ दी। लोग काम कराने के लिए बाबुओं को ढूढ़ते रहे। लेकिन ना बाबू मिले ना ही समस्या का समाधान।
जगतपुरा आरटीओ कार्यालय के पास केबल लाइन कट जाने से पूरे कार्यालय का सर्वर बंद हो गया। लाइसेंस शाखा में रोज 200 लाइसेंस निपटाए जाते हैं। ऐसे में पहले दिन लाइसेंस नहीं बन सके। इससे सभी आवेदक दूसरे दिन लाइसेंस के लिए आ गए। ऐसे में 500 से अधिक लोगों की कतार लाइसेंस शाखा में लग गई। स्कूटनी के लिए लंबी कतार लगी रही। परिवहन निरीक्षकों ने भीड़ को कम करने के लिए डोंगर लाकर काम शुरू कराया। दूसरी ओर फिटनेस, परमिट शाखाओं में भी सर्वर ठप रहने से काम प्रभावित हो गया। लोग दूसरे दिन भी काम कराने आए लेकिन लौट गए।
ऑनलाइन पर स्लॉट बंद किए, पेडेंसी बढ़ी
सर्वर बंद रहने के कारण एक ओर जहां लाइसेंस का काम प्रभावित हो रहा है, वहीं आवेदनकर्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है। गुरुवार को स्थाई लाइसेंस आवेदन करने वाले लोगों को परिवहन विभाग ने स्लॉट नहीं दिए। ऐसे मेे स्लॉट नहीं मिलने से पेंडेंसी बढ़ रही है। जगतपुरा में रोज 200 लोगों के स्थाई लाइसेंस बनाए जाते हैं। दो दिन काम बंद रहने से 500 से अधिक पेडेंसी हो गई है।





No comments:
Post a Comment