Breaking News
recent

चोरी के खुलासे की मांग को लेकर नंगली सिलेदी सिंह कस्बा बंद रहा

चोरी के खुलासे की मांग को लेकर नंगली सिलेदी सिंह कस्बा बंद रहा
खेतड़ी. नंगली सिलेदी सिंह कस्बा बुधवार को कस्बे में 17 दिन पूर्व हुई कपड़े की दुकान हुई चोरी के खुलासे की मांग को लेकर कस्बा पूर्णतया बंद रहा। स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीण कैप्टन पाबूदान सिंह, ओमप्रकाश, पंचायत समिति सदस्य होशियार सिंह, अनिल सिंह नंगली, महेन्द्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, किशनलाल, अनिल अग्रवाल, शिवपालसिंह, नरेश कुमार ने बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार में 17 दिन पूर्व अनिल अग्रवाल की दुकान में चार लाख 85 हजार रुपयों का कपड़ा चोरी हो गया था, जिसकी रिपोर्ट खेतड़ी नगर थाने में दर्ज करवा दी थी परन्तु आजतक पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई। इससे पूर्व भी दो वर्षों में गांव में तीन-चार चोरियां हुई थी। इसके अतिरिक्त बकरियों की भी चोरी हुई थी परन्तु आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पांच जनवरी तक इस चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो वे इसके लिए आंदोलन करेंगे तथा आंदोलन के पहले चरण में गांव में चक्काजाम करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 10 बजे बंद हुए बाजार दोपहर एक बजे तक बंद रहे।

नंगली में हुई चोरी की रिपोर्ट तत्काल खेतड़ी नगर थाने में दर्ज कर ली गई थी। इस संबंध में जांच के लिए टीमे गठित की गई है तथा संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।
वीरेन्द्र कुमार मीणा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेतड़ी

चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
खेतड़ी नगर. चुली की ढाणी में कई महिनों पहले हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि नयाबास निवासी ताराचन्द मीणा को खेतड़ी जेल से प्रोडक्शर वारंट पर गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 22 मई 2018 को चुली की ढाणी तन बड़ाऊ निवासी विजय ने रिपोर्ट दी थी कि जंगला तोड़ कर घर के अंदर घुस कर अज्ञात चोरी 50 हजार रुपए व जेवरात चोरी कर ले गए थे।

चंवरा व नेवरी से ट्रांसफार्मर चोरी
गुढागौडज़ी. कस्बे के निकटवर्ती गांव चंवरा व नेवरी में गत रात ट्रांसफार्मर चोरी करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पौंख पावरहाउस पर कार्यरत कनिष्ठ अभिंयता सुनील गोदारा ने इस बाबत में मामला दर्ज कराया है जिसमें कॉपर व तेल चोरी का भी मामला दर्ज कराया है।

crime news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.