Breaking News
recent

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया वर्टिकल गार्डन का उद्घाटन

 

जोधपुर. जोधपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्टिकल गार्डन का उद्घाटन किया। प्रस्थान गलियारे के पास होने से यात्री भी गार्डन का आनंद उठा सकते हैं।
एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने देश के समस्त एयरपोर्ट पर ग्रीन इनीशिएटिव के तहत गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए थे। जोधपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को ही वर्टिकल गार्डन बनकर तैयार हुआ था। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर आए अशोक गहलोत को देखकर एयरपोर्ट अधिकारियों ने उनसे वर्टिकल वॉल का शुभारंभ करने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने उनकी बात मान ली और लगे हाथ ग्रीन वॉल पर लगे फीते को काटकर इसका उद्घाटन किया। टर्मिनल मैनेजर मनीष कुमार साहू ने बताया कि गार्डन 18 फीट लंबा और सात फीट ऊंचा है। इसकी उपस्थिति से यात्रियों को ताजगी का अहसास होगा।

वर्टिकल गार्डन सीधी खड़ी दिवार के सहारे होता है जहां दीवार पर ही पेड़-पौधे व फूल खिले रहते हैं। स्थान के अभाव में वर्टिकल गार्डन कंसेप्ट भी लोगों को अपने आसपास हरियाली और ताजगी का अहसास कराता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.