Breaking News
recent

महिलाओं पर अपनी टिप्पणियों को लेकर हार्दिक पंड्या ने मांगी माफी, लिखा ये कमेंट

नई दिल्ली। स्टार टीवी में प्रसारित होने वाले 'कॉफी विद करण' नामाक एक टॉक शो में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या द्वारा महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद के बाद बीसीसीआई ने भी पांड्या को फटकार लगाई। जिसके बाद पांड्या ने सोशल मीडिया पर सभी से मांफी मांगी है। लोगों की प्रतिक्रियाओं पर माफी मांगते हुए पांड्या ने कहा कि उनका किसी भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था।

सोशल मीडिया पर मांगी माफ़ी -
कॉफी विद करण में पांड्या साथी खिलाड़ी लोकेश राहुल के साथ आए थे। शो के दौरान कारन जोहर ने उन दोनों से कुछ निजी सवाल पूछे। इस पर पांड्या ने महिलाओं के प्रति कुछ विवादित कमेंट कर दिए जिसके बाद मामला गरमाया हुआ है। पांड्या ने रिलेशनशिप, डेटिंग और महिलाओं से जुड़े सवालों के जवाब देकर फैंस को हैरान कर दिया। बीसीसीआई के एक अधिकारी के कहा, 'शो में हार्दिक ने जो बात कही है, उससे बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट की छवि खराब हुई है। माफी पर्याप्त नहीं है और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि युवा पीढ़ी के लिए सही उदाहरण स्थापित किया जा सके। वहीं पांड्या ने अब इन सबको लेकर सोशल मीडिया पर अपना मत रखा है और सभी लोगों से माफी मांगी है। पांड्या ने लिखा, 'कॉफी विद करण में मेरे बयान पर ध्यान देते हुए मैं उन सभी से माफी मांगता हूं, जिनका मैंने किसी भी तरह दिल दुखाया है। ईमानदारी से कहूं तो मैं शो के अंदाज को देखते हुए ज्यादा खुल गया। मैं किसी की बेइज्जती नहीं करना चाहता था या किसी की भावनाओं को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था। रिस्पेक्ट।'

 

वनडे में खेलेंगे पांड्या -
इतना ही नहीं दोनों खिलाड़ियों ने विराट कोहली को सचिन से बेहतर बताया था। जिसके बाद दोनों को फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। बता दें हार्दिक पंड्या को चोट से उबरने के बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का भी हिस्सा हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.