Breaking News
recent

यहां कई सालों से हो रही दुर्घटना, अब मांग रहे स्पीड ब्रेकर

रतनगढ़. अखंड भारती विद्यार्थी परिषद की तहसील इकाई ने शुक्रवार को छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभुदयाल महर्षि के नेतृत्व में तहसीलदार गोकुलदान चारण व थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हुडेरा फांटा व एनएच ११ पर ओवरब्रिज के पास बैरियर व स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई। ज्ञापन में लिखा गया कि रतनगढ़ से हुडेरा जाने वाले रास्ते पर कई सालों से हो रही दुर्घटनाओं में दर्जनों लोगोंं की मौत हो चुकी है। हुडेरा फांटा से ही मेगा हाई वे गुजरता है। इसी प्रकार रतनगढ़-जयपुर एनएच ११ पर ओवरब्रिज के पास टर्न के पास दुर्घटनाओं में अनेक मौतें हो चुकी हैं। यहां बैरियर व स्पीड ब्रेकर का निर्माण कर दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सकता है। अधिकारियों ने शीघ्र ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में परिषद के नगर मंत्री किशन स्वामी, नरेंद्र भार्गव, हरि गहलोत, चंद्रप्रकाश दर्जी, अजय रजवानिया, अभिषेक, आशुतोष शर्मा, धीरज इंदौरिया, राहुल काछवाल, सुभाषचंद्र, मन्नालाल व बंटी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.