हर्षोल्लास से हुआ नववर्ष का स्वागत
-पिकनिक स्थलों पर उमड़ी भीड़
-देर रात तक रही रौनक, कई जगह हुए धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. नववर्ष का स्वागत लोगों ने हर्षोल्लास के साथ किया। इस दौरान देर रत तक ख्ुाशियों का दौर चला वहीं पहले दिन धार्मिक कार्यक्रम हुए व लोगों ने परिवार सहित पिकनिक स्थलों पर पहुंच कर आनंद उठाया। मंगलवार को शहर के निकट गागरोन क्षेत्र में किला व नदी के किनारे लोगों ने परिवार सहित खाना बनाया व गीत संगीत पर ख्ूाब थिरके। यहां मिठ्ठे महावली की दरगाह पर भी जियारत करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। नदी किनारे पिकनिक के लिए झालावाड़ के अलावा हाड़ौती सहित सीमावर्ती मध्यप्रदेश क्षेत्र से भी लोग परिवार सहित नया साल मनाने आए। कोटा निवासी मुनरुल शेख ने बताया कि पहली बार यहां पूरे २० युवकों के ग्रुप के साथ बस करके आए यहां की लोकेशन देखकर मजा आ गया। खूब नाचे गाए व एंज्वाय किया। अगले साल फिर आएगे।
-देर रात तक सजी महफिलें
पुराने साल को अलविदा करने व नये साल के स्वागत के लिए लोग देर रात १२ बजे तक विभिन्न कार्यक्रम में व्यस्त रहे। शहर में कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गीत संगीत की महफिले सजी व लोगों ने घरों में परिवार के बीच केक काट कर व आतिशबाजी कर नये साल का स्वागत किया। सुबह श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की।
-गुरुद्वारा में हुए कार्यक्रम
नव वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा में शबद कीर्तन हुए व लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार प्रीतम सिंह ने बताया कि नये साल के पहले दिन गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी प्रीतम सिंह की अगुवाई में शबद कीर्तन हुए व बाद में लंगर हुआ।
लग जा गले, के फिर ये हसीं रात ना हो ना हो....
-स्वर की सजी महफिल
नववर्ष की पूर्व संध्या पर संगीत मंच की ओर से तिलक नगर में आयोजित शान्ता-मदन संगीत संध्या में गायकों ने कई उम्दा गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता निर्देशक सीमा कपूर व गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने दीप प्रजवल्लित कर किया। कार्यक्रम संयोजक चैतन्य शर्मा ने सरस्वती वंदना की। मंच के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने अतिथियों का स्वागत किया। गायक असलम खान को संगीत मंच परिवार की ओर से शान्ता-मदन की स्मृति श्रीफल, शॉल व स्मृति ङ्क्षचह देकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. हेमन्त शर्मा ने व आभार यशोदा शर्मा, हेमलता शर्मा, मनोज पाटीदार व पवन पाटीदार ने व्यक्त किया। मुख्य अतिथि सीमा कपूर ने इस अवसर पर गीत लग जा गले के फिर यह हसीं रात हो ना हो...सुनाया। इस अवसर पर प्रतिमा पुलक, कैलाश, ओम प्रकाश शर्मा, विनोद गौड, चेतन शर्मा, ऋतु सोनी, वहीद खान, निधि तिवारी, भूपेन्द्र सिकरवार, रीना पाटीदार, सौरभ सोनी, आशीष मोदी, माधवी शर्मा, बलदेव भाटिया, मास्टर गौतम, बलजीत सिंह, ओमेन्द्र सेन, कैलाश चंद व्यास, मास्टर लक्की अरमान खान, व प्रिन्स खान ने गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी।
-ब्रह्माकुमारी संस्था मे काटा केक
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नव वर्ष के स्वागत के लिए ज्ञानोदय भवन सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैंडल लाइटिंग की गई व केक काटा गया। संस्था की जिला प्रवक्ता ब्रह्माकुमारी नेहा ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी मीना, खानपुर सेवा केंद्र संचालिका तपस्विनी लीना, सुनेल सेवा केंद्र से सविता व मुख्य अतिथि संजय जैन ने केक काटा। इस अवसर पर बालिका देवांशी, तान्या, जिया, तपस्या, आर्या, सोनाली, अंश ममतानी, गायत्री, देवेश गुप्ता, विशाल व पुरुषोत्तम भावसार ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।





No comments:
Post a Comment