आबूरोड. राज्य के नवनियुक्त वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान आबूरोड पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आकराभट्टा स्थित नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरीश चौधरी के निवास पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विश्नोई को मालाओं से लाद कर स्वागत किया। सुखराम विश्नोई ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार जताते हुएआगामी लोकसभा चुनाव में लगने व जालोर सिरोही से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के कार्य में जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आमजन की सरकार है। इसीलिए जनता के समक्ष पार्टी की उपलब्धियों को रखे। उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन को 500 से 750 रूपए करने, 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स की पेंशन 750 से बढाकर 1000 करने, विधवा व परित्याक्ता की पेंशन 500 रूपए प्रतिमाह, 6 0 से 75 वर्ष की महिलाओं को 1000 रूपए, 75 वर्ष की विधवा, परित्याक्ता व दिव्यांगों को 1500 रूपए पेंशन देने के आदेश सरकार ने जारी किएहै। साथ ही किसानों के कर्ज माफ करने जैसी उपलब्धियों को आमजनता के बीच ले जाने की बात कही। इस दौरान प्रधान लालाराम गरासिया, पीसीसी सदस्य व पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य लीलाराम गरासिया, एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष निम्बाराम गरासिया, नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी, पूर्व प्रधान अणदाराम गरासिया, पूर्व प्रधान तेजसिंह देवडा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हडवंत सिंह देवडा, भोपाल सिंह, सरपंच ललिता गरासिया, पार्षद कांतिलाल परिहार, दीपक सैनी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
किया स्वागत, बताईसमस्याएं
उधर, मानपुर तिराहे पहुंचने पर नगर कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग व कांग्रेस जनप्रतिनिधियों व सेवादल के पदाधिकारियों ने मानपुर चौराहे पर स्वागत कर शहर की समस्याओं से अवगत कराया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी एवं सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने मंत्री का भव्य स्वागत करते हुए मंत्री को ज्ञापन देकर अवगत कराएगी शहर की भाजपा बोर्ड की गलत कार्यशैली के कारण आमजन परेशान है। शहर के गांधीनगर ओवरब्रिज, सीवरेज लाइन व स्थानीय अस्पताल की मुख्य समस्याओं से भी पार्षदों ने मंत्री को अवगत कराया। पार्षद अनुराधा जैन, जेपी सिंह, कमला पंजवानी व पूजा राणा ने अवगत कराया कि शहर में चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त नहीं होनेे के कारण लोगों को आकराभट्टा स्थित अस्पताल जाना पड़ रहा है।शहर का आधा हिस्सा जो गांधीनगर क्षेत्र में बसता है उस रेलवे ओवर ब्रिज के कारण भी आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पालिका में सफाईकर्मियों की भर्ती, बिना रोड नाली बनाए भुगतान उठाने,, स्वच्छता अभियान में करोड़ों रुपए के कार्यों में अनियमितता की शिकायत की गई। जिस पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधि को मामलों की जांच के बाद कार्रवार्ई का आश्वासन दिया। जिला महामंत्री लक्ष्मीकांत चौहान, नगर सचिव गजेंन्द्र काग, महामंत्री दिनेश मेघवाल, हैदर खान, निकेतन बारोट, उपाध्यक्ष अब्दुल कयूम, अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष फिरोज पठान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थितथे।
खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र परिवारों के नाम जुडवाने की मांग
नगरपालिका पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी के नेतृत्व में राज्य मंत्री को ज्ञापन देकर खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र परिवारों के नाम जुडवाने की मांग की। पार्षद मीनू सैनी, कांतिलाल परिहार, दीपक सैनी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुखराम विश्नोई को बताया कि आबूरोड शहर में खाद्य सुरक्षा में पात्र परिवारों के नाम काट दिए गएहैं।कई परिवारों के नाम जुडे होने के बाद राशन डीलरों ने गेहूं नहीं दिएजा रहे हैं। जिस पर मंत्री विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष शमशाद अली अब्बासी, ब्लॉक अध्यक्ष शेर मोहम्मद आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment