Breaking News
recent

बाइक भिड़न्त में दो की मौत, दो गंभीर घायल

एनएच 113 पर बाड़ी गांव क्रोसिंग पर हुआ हादसा
गंभीर घायलों को किया रैफर
छोटीसादड़ी
एनएच 113पर बाड़ी गांव के समीप सोमवार रात को क्रेासिंग करते हुए दो बाइक की भिड़ंत हो गई। घायलों को चिकित्सालय लाते वक्त दो ने दम तोड़ दिया। दो गंभीर घायलों को रैफर किया गया है। प्रतापगढ़ जिले के अरनोद तहसील के विरावली गांव निवासी विनोद(25) पुत्र पुष्करलाल राठौर व लुपड़ी निवाी विक्रम(2४) पुत्र नन्दलाल राठौर अपने अन्य साथियों के साथ सांवरिया जी दर्शन को जा रहे थे। इसी दौरान बाड़ी के पास निम्बाहेड़ा की ओर से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई। उक्त बाइक पर बाड़ी गांव निवासी देवीलाल रेगर व प्रेमचंद रेगर सवार थे। रोड पर क्रोसिंग करते वक्त दोनों बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को छोटीसादड़ी चिकित्सालय ला रहे थे। इसमें रास्त में ही विनोद की मौत हो गई। वही विक्रम की गंभीर घायल अवस्था के चलते उदयपुर रेफर किया। वहीं बाड़ी निवासी देवीलाल रेगर व प्रेमचंद रेगर को निम्बाहेड़ा चिकित्सालय ले जाया रहा था। रास्ते में देवीलाल की मौत हो गई। प्रेमचंद को अग्रिम उपचार के लिए चिकित्सको ने रैफर कर दिया।
दो बाइक भिड़ीं, पांच घायल
सलुम्बर मार्ग पर झडोली के पास सडक़ हादसा
पारसोला
थाना क्षेत्र के सलुंबर मार्ग पर झड़ोली के पास सोमवार दोपहर को दो बाइक की भिड़ंत हो गई। इस पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को धरियावद चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से 2 लोगों को उदयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोपहर को झड़ोली के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। यहां से घायलों को धरियावद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में शंकरलाल मीणा निवासी सवाला घाटी व शेलेन्द्र पुत्र हरदारिया निवासी पाल निठाऊवा की हालत गंभीर होने पर उदयपुर रैफर किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.