Breaking News
recent

शादी विवाह में नहीं बजेगा डीजे

चौथ का बरवाड़ा. भेडोला पंचायत के शेरसिंहपुरा गांव में स्थित राजकीय उ'च प्राथमिक विद्यालय में रविवार को राजस्थान आदिवासी मीना संघ के तत्वावधान में मीना समाज सुधार की महापंचायत का आयोजन मोठालाल मीना की अध्यक्षता में हुआ। महापंचायत में समाज में व्याप्त बुराइयों पर विचार विमर्श कर दो महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। पंच पटेलों की सहमति से शादी विवाह में डीजे नहीं बजाने व तीसरा में तीजा प्रथा का त्याग करने का निर्णय किया गया। इसके साथ ही समाज में बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। इस दौरान बंशीलाल मीना को ब्लॉक संहसयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में पूर्व विधायक मोतीलाल मीना, जिलाध्यक्ष बंशीलाल मीना, हंसराज मीना, हीरालाल मीना, गोपीलाल मीना, कालूराम मीना,चिरंजी लाल मीना आदि मौजूद रहे।


मनरेगा में मिलने लगा रोजगार
वजीरपुर. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अब तक बंद पड़े कार्य शुरू हुए हैं और लोगों को रोजगार मिलना लगा है। यह बात भौरीलाल जाटव जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ ने कही। जिलाध्यक्ष जाटव ने बताया कि कांग्रेस सरकार में अब ग्राम पंचायत रायपुर में मजदूरों को रोजगार मिला है। जाटव ने आरोप लगाया कि पिछले तीन साल से लोग रोजगार के लिए भटक रहे थे। मनरेगा कार्यों का ग्राम विकास अधिकारी हेमंत जोशी एवं कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र गोयल ने मौका निरीक्षण कर लेबर का ग्रुप बनाकर रोजाना किए गए कार्य का मेजरमेंट करने की बात कही। साथ ही विधवा महिलाओं को लगातार रोजगार देने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें विकास अधिकारी विक्रम सिंह, प्रधान गायत्री मीना एवं जिलाप्रमुख विनीता मीना का सहयोग रहा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.