Breaking News
recent

लोग हुए कायल इस कलक्टर की दरियादिली पर, ऐसे बचाई ड्राइवर की जान

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा-राजसमंद फोरलेन मार्ग पर गुरुवार आधी रात बाद ऑटो टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसके नीचे दबे चालक को जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने लोगों की मदद से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

कलक्टर भट्ट गुरुवार रात डेढ़ बजे राजसमंद में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर भीलवाड़ा लौट रहे थे। फोरलेन पर कारोही थाने से करीब एक किलामीटर पहले उन्हें सड़क के बीच ऑटो टेम्पो पलटा नजर आया। भट्ट ने कार रुकवाई उतरकर और टेम्पो के पास पहुंचे। चालक टेम्पो के नीचे दबा मिला।

उन्होंने तुरन्त अधीनस्थ अधिकारियों को सूचना दी। जब एक के बाद एक वाहन वहां से निकल गए, तो भट्ट ने इशारा कर कुछ वाहनों को रुकवाया और उनमें सवार लोगों की मदद से टेम्पो को सीधा कर चालक को निकाला। टेम्पो में बज रहे संगीत को भी भट्ट ने बंद किया। इस बीच कारोही पुलिस का जाप्ता व 108 एम्बुलेंस वहां पहुंच गए।

घायल चालक को भीलवाड़ा लाकर महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कारोही थाने के दीवान परसराम ने बताया था कि वे रात में गश्त पर थे।

सूचना मिलने पर तुरन्त मौके पर पहुंचे और अचेत मिले चालक भीलवाड़ा के पटेलनगर निवासी निहाल सिंह (24) पुत्र गोपालसिंह जैन को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया। निहाल सिंह की हालत में शुक्रवार को सुधार था। सिर में चोट लगने से वह अचेत हो गया था। उसका कहना है कि टेम्पो की लाइट खराब होने से हादसा हुआ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.