Breaking News
recent

किसानों ने जलाई कर्जमाफी घोषणा पत्र की प्रतियां

चूरू. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पन्द्रह सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से सम्पूर्ण कृषि कर्ज माफ करने, तेलंगाना की तर्ज पर कृषि इनपुट खर्च देने, बैल, बछड़ों की बिक्री पर रोक हटाने, पशु मेले शुरू करने, ग्वार, मोठ, मूंग, चौवला, ग्वारपाठा एवं दूध का समर्थन मूल्य घोषित करने, घोषित एमएसपी पर संपूर्ण फसल खरीदने या भावांतर देने, सहकारी ऋण की भांति केसीसी ऋण ब्याज मुक्त करने, वृद्धावस्था पेंशन तीन हजार रुपए करने आदि शामिल हैं। शिष्टमंडल में रामकरण चौधरी, इस्लाम खां, प्रताप सैनी, नत्थूराम महरिया, हरचंदराम, प्रकाश भामू, कैलाश स्वामी आदि किसान थे।

किसानों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सादुलपुर. राजस्थान किसान सभा तहसील कमेटी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस घोषणा-पत्र में किए गए वादों को छलावा बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा कर्जा माफी घोषणा के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। मिनी सचिवालय के सामने आयोजित प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कुरड़ाराम दमिवाल ने बताया कि ज्ञापन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ कर बट्टे खाते में डालने, आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने, वृद्धा, विकलांग एवं विधवा पेंशन पांच हजार रूपये करवाने, निविदाकर्मी एवं मानदेयकर्मी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, किसानों की ओर से अनाज का समर्थित मूल्य घोषित करने तथा बिना शर्त के अनाज को तुलवाने, जिले को नहर से जोडऩे एवं काटे गए रकबों को पुन: जोडऩे, विद्युत फीडरों में सप्लाई चालू करने, जमा डिमांड नोटिसों में कृषि कनेक्शन देने, सांसदों एवं विधायकों की तनख्वाह बंद कर मानदेय देने, राज्य कर्मचारियों की मांगों का निराकरण एवं कर्मचारियों की आठ-नौ जनवरी को होने वाली हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है। ज्ञापन में मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने की भी चेतावनी दी है। इस अवसर पर रामदेवाराम, शेरसिहं डांगी, मैदाराम, छगनलाल, माईंचंद, राजवीर कुल्हरी, केशरदेव, शीशराम, धर्मपाल आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

किसान विरोधी आदेशों की आज जलाएंगे होली
सादुलपुर. अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी कार्यकर्ता मंगलवार को आदेशों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेता भगत सिंह ने बताया कि १९ दिसंबर को कांग्रेस सरकार की ओर से जारी आदेशों में किसान मजदूरों, बेरोजगारों, विधवा, विकलांगों आदि की पेंशन में धोखाधड़ी कर एवं किसानों का दो लाख का कर्जा मुक्त करने के नाम पर छलावा किया है। जिसके विरोध में आठ जनवरी को ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के आदेशों की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष माइचंद बागोरिया, बनवारीलाल बैनीवाल, सुनील, सुभाष, बनवारीलाल मूंड, बेगराज, हरीराम टांडी, मोहन शर्मा, गौरीशंकर, जगतसिंह आदि ने गांव बैरासर, बैजवा, रबूडी, सांखू आदि ने में जनसंपर्क किया।

किसान सभा ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
रतनगढ़. राजस्थान किसान सभा ने सोमवार को गढ़ परिसर के आगे प्रदर्शन किया और सभा आयोजित की। जिलाध्यक्ष हीरालाल कलवाणिया ने कहा कि राजस्थान सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र को लागू नहीं किया जबकि तत्काल लागू करने का कहा था। घोषणा पत्र में किसान सभा की मुख्य मांगों के अनुरूप व्यवस्था लागू करंे। सभा को सन्तलाल भारी, कालूराम, भादर आदि ने भी सम्बोधित किया। बाद में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियन्ता कार्यालय पहुंचकर समस्याओं से सम्बन्धित वार्ता की। अधिशासी अभियन्ता सुभाष अग्रवाल, सहायक अभियन्ता व कनिष्ठ अभियन्ता की उपस्थिति में सभी विद्युत समस्याओं का शीघ्र निस्तारण के आश्वासन के बाद किसान वहां से हटे। इस मौके पर सांवरमल प्रजापत, ईश्वरराम, शंकरलाल मेघवाल, पेमाराम गोलसर, नेमीचन्द, कन्हैयालाल जांगिड़, बीरबल सुण्डा, कुन्दनमल धेतरवाल आदि दर्जनों किसान थे।

सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन
सुजानगढ़. अखिल भारतीय राजस्थान किसान सभा की तहसील शाखा के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारेबाजी की और राज्य सरकार पर 10 दिन में ऋण माफी की बात वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मांग की कि सम्पूर्ण ऋण माफी की जाए। रामनारायण रूलाणियां के नेतृत्व में इससे पहले जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष तेजपाल गोदारा ने कहा कि ऋण माफी के नाम से सत्ता हथियाकर अब आधी अधूरी बाते स्वीकार नहीं की जाएंगी और किसान अब गुमराह नहीं होगे। अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम पर 11 सूत्री मांग पत्र ऑफिस कानूनगो विनोदकुमार शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में अवारा पशुओ की व्यवस्था करने, पशुओं पर लगी रोक हटाने, खेतो में कुंड बनाने, राशन कार्डधारियों को रियायती 35 किलो गेहूं देने, किसान की अकाल मृत्यु पर 20 लाख रुपए देने, चोरियो पर अंकुश लगाने, टूटी सड़के ठीक कराने की मांग शामिल है। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सुगनाराम, शंकरलाल स्वामी, मुमताज काजी, भगवानाराम बिजारणियां, चुन्नीलाल माली, रोशन दहिया, बाबूलाल गुर्जर, महबूब बडग़ुजर, सोहनलाल गुलेरिया, गणेशाराम बाबरिया, पूर्णाराम चाहर, डालमचन्द प्रजापत शामिल थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.