Breaking News
recent

बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित

आज भी रहेंगे हड़ताल पर, लेकिन कामकाज पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा
चूरू. केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आयोजित दो दिवसीय हड़ताल में मंगलवार को बैंक कर्मी भी शामिल रहे। हड़ताल के कारण बैंको में कामकाज प्रभावित हुआ। हालांकि अधिकारियों के हड़ताल पर नहीं जाने से बैंक में आने वाले लोगों को निराश नहीं होना पड़ा। हालांकि उन्हे कामकाज में काफी समय गवाना पड़ा। ऑल इंडिया बैंक एम्पलायज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जयंत परिहार ने बताया कि केंद्र सरकार की कथित बैंकिग सुधारों के नाम पर बैंकों के अविवेकपूर्ण विलय की नीति, कॉर्पोरेट घरानों के करोड़ों रूपए के एनपीए अपलेखन व समायोजन की भयावह नीतियों से हो रही देश की बरबादी और निजीकरण को बढ़ाने के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस मौके पर बैंंक ऑफ इंडिया की चूरू शाखा के सामने बैंककर्मियों ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शन में क्षेत्रीय आरपीबीईयू चूरू के महासचिव पंकज भार्गव, यूको बैंक के रामचंद्र, महेंद्र कुमार, इंडियन बैंक के मुकेश शर्मा, यूनियन बैंक के राकेश माली, धर्मेंद्र कुमार, ओबीसी के राजेश मीना, मनोज कुमार, केनरा बैंक के रवि बहलान, अनिल सैनी, देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, देना बैंक के रिषभ गोयल, सिंडीकेट बैंक के दीपेश पांचाल, बच्छराज सैनी, दयाराम, मोहम्मद आरिफ, विजया बैंक से परशाराम, बैंक ऑफ इंडिया के महेश कुमार, निखिल वर्मा, पंकज पूनिया, बैंक ऑफ बड़ौदा से दिनेश प्रजापत, मोनिका रंजीत कस्वां ने भाग लिया।


सरदारशहर. विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बीमाकर्मी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। संगठन के सचिव दिनेश माथुर वेतन पुर्न निर्धारण एक अगस्त 2017 से लम्बित, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर नई भर्ती, राष्ट्रीय पेंशन योजना एनपीएस को समाप्त करने व सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल रखी गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.