Breaking News
recent

फसलों पर पडऩे लगा पाला

मलारना डूंगर. मलारना डूंगर इलाके में शीतलहर के साथ पाला पडऩे लगा है। शुक्रवार रात इलाके में ओस जम गई। सुबह सात बजे तक वाहनों पर ओस की चादर जमी रही। मायापुर इलाके में अमरूद के बगीचे में काम करने वाले इकबाल, मुकेश, प्रेमराज आदि ने बताया कि बीते दो दिनों से अधिक सर्दी महसूस हो रही है। शुक्रवार सुबह सर्दी के कारण वाहनों पर ओस की चादर जमी नजर आई। किसान कलीम ने बताया कि रात को फसल की रखवाली के दौरान हाड़कंपा देने वाली सर्दी थी। रजाई में भी सर्दी नहीं रुकी। अलाव के सहारे रात काटी। सुबह उठे तो हस्ती पाइप बर्फ से सफेद नजर आ रहे थे। वहीं खेतों में सब्जियां पाले से झुलस गई।


मित्रपुरा. सर्दी के तीखे तेवरों के साथ साथ अब पाला पडऩे से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार रात को मित्रपुरा कस्बे सहित कुटका, मोरण, मझेवला, जेतपुरा सहित संपूर्ण क्षेत्र में किसानों के खेतों में सरसों की फसल में सफेद चादर नजर आई। कृषक मांगीलाल गुर्जर ने बताया कि किसान ने फसल को पाले व सर्दी से बचाने के लिए पानी देने एवं खेतों के मेड डोलों पर घास जला रहे हैं।


क्षतिग्रस्त नाली से वाहन चालक हो रहे परेशान
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे के मुख्य बाजार मानसिंह सर्किल के पास बनी नाली कई दिनों से क्षतिग्रस्त होने के चलते दुपहिया वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। इससे लोगो में रोष है। लोगों ने बताया कि मुख्य बाजार में ही क्षतिग्रस्त नाली पर पंचायत प्रशासन का ध्यान नहीं है। क्षतिग्रस्त नाली से होकर गुजरने पर दुपहिया वाहन नाली में फंस जाते हैं तथा कई वाहन चालक गिर कर चोटिल हो चुके है। इस दौरान सचिव विजेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य बाजार में क्षतिग्रस्त नाली की जानकारी है। उसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.