सांडवा. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ की कमी और अव्यवस्थाओं के कारण हालात खराब है। इसी बात से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। लोगों ने स्टाफ की कमी को पूरा करने व अव्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी में छह डॉक्टरों के पद सृजित हैं। फिलहाल केवल तीन चिकित्सक कार्यरत हैं। जिनमें से केवल दो ही बैठते हैं। स्टाफ की भी समस्या चल रही है। हॉस्पिटल में दवाइयों की भी आये दिन कमी रहती है। सीएचसी में कोई भी दुर्घटना का केस हो उसको तुरन्त रैफर कर दिया जाता है। लोगों ने सीएचसी में एक महिला रोग विशेषज्ञ की भी मांग की।
कोई नहीं दे रहे हैं ध्यान
अस्पताल की चल रही समस्याओं के बारे में कई बार उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जा चुका है परंतु कोई भी इस पर ध्यान नहीं ंदे रहा है। सीएचसी में प्रदर्शन के बाद ग्रामीण सुजानगढ़ में केबिनेट मंत्री मास्टर भवरलाल से मिले एवं ज्ञापन दिया। मंत्री ने समस्याओं का जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।





No comments:
Post a Comment