Breaking News
recent

अब भाजपा, कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी

सादुलपुर. कांग्रेस की ओर से किसानों की कर्जा माफी की घोषणा एवं युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने एवं दस प्रतिशत सवर्ण आरक्षण राज्य में लागू करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता रामसिंह कस्वां के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग के समर्थन में राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। दोपहर 12 बजे लगभग सांसद निवास से प्रारंभ जुलूस में कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विधानसभा चुनाव-२०१८ के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान वोट बटोरने के लिए किसानों को दस दिन के अंदर संपूर्ण कर्जा माफी का एलान किया तथा बाद में कांग्रेस पार्टी ने जन घोषणा-पत्र कर्जा माफी का जिक्र किया तथा १७ जनवरी २०१९ को अभिभाषण में दो लाख रुपए तक की कर्जा माफी का उल्लेख किया। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद कांग्रेस सरकार ने कोई समय-सीमा तय नहीं की और ना ही यह बताया कि प्रदेश में ५९ लाख किसानों के ९९ हजार करोड़ के कर्जे कब तक माफ होंगे। भाजपा नेता रामसिंह कस्वां ने कहा कि ऐसी स्थिति से जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भोले-भाले किसानों के वोट बटोरने के लिए मात्र यह भ्रम फैलाया है तथा जनता को गुमराह किया है। दस प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान राज्य में लागू नहीं हुआ है। ज्ञापन में इसी सत्र में सवर्ण रक्षण के प्रावधान को लागू करने की मांग की है। आठ फरवरी को रेल भरो आंदोलन के साथ-साथ जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। पंचायत समिति प्रधान पुष्पा गोदारा, डा. प्रेमवीर गोदारा, देहात भाजपाध्यक्ष सतवीर पूनिया, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष छबीलचंद बैरासरिया, सुरेन्द्र स्वामी, महेन्द्र पूनिया, मांगेराम, प्रताप सिंह, राजवीर पूनिया, राधेश्याम शर्मा, अजय नेहरू शर्मा, जिप सदस्य कुलदीप पूनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


किया विरोध प्रदर्शन
रतनगढ़. राज्य सरकार की नीतियों व चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे नहीं करने एवं केन्द्र सरकार के निर्णय की क्रियान्विति के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन कर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक अभिनेश महर्षि के आवास पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की ओर से चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे नहीं करने पर निंदा की। विधायक निवास से जुलूस के रूप में रवाना होकर मुख्य बाजारों से होते हुए नारे लगाते उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में बजरंग गुर्जर, शिवभगवान कम्मा, अरविंद इंदोरिया, भागीरथसिंह राठौड़, हरिप्रसाद दायमा, गोपाल सहू, मालीराम पायली, नंदकिशोर भार्गव, दीनदयाल पारीक, छापर शहर व देहात अध्यक्ष जयराम जांगिड़ व गंगाराम बीरड़ा, छापर पालिकाध्यक्ष महावीरप्रसाद खटीक, राजलदेसर भाजपा अध्यक्ष पवन बोथरा, भाजपा जिला मंत्री गिरधारीलाल खीचड़ व भैराराम प्रजापत, सुशील इन्दोरिया, नन्दकिशोर भार्गव, निरंजनदेव रूंथला, बाबूलाल भार्गव, धनराज इन्दोरिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।


भाजपा ने किया प्रदर्शन
सुजानगढ़. भाजपा ने सोमवार को जुलूस निकाला और एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कार्यालय में राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जुलूस का नेतृत्व सांसद राहुल कस्वा व पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल ने किया। इस मौके पर देहात भाजपा अध्यक्ष महावीरसिंह ने कहा कि अभिभाषण के दौरान किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा को एक बीत गया है। मगर अब तक कर्जमाफ नहीं हुआ। प्रदर्शन करने वालों में प्रतिपक्ष नेता बुद्धिप्रकाश सोनी, नगरध्यक्ष वैद्य भंवर लाल शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश मंडावरिया, पार्षद पवन माहेश्वरी, नरेंद्र गुर्जर, अंजनीकुमार रांकावत, जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया व हनुमानमल स्वामी आदि शामिल थे।


एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तारानगर.किसानों की कर्जा माफी व बेरोजगारों को भत्ता देने सहित अन्य मांगों को लेकर भाजपा की ओर से सोमवार को तहसील कार्यालय के आगे धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए चूरू विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों व युवाओं के साथ झूठा वादा कर प्रदेश में सत्ता हासिल कर ली। सरकार की ओर से १० दिनों में किसानों का कर्जामाफ करने का वादा पूरी तरह से खोखला निकला। बेरोजगारों को ३५०० रुपए भता देने का वादा कर प्रदेश के युवाओं को छल लिया। भाजपा का सरकार के खिलाफ यह पहला धरना-प्रदर्शन है। यदि सरकार नहीं चेती तो जनता की मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन तक शुरू किया जाएगा। भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय कर्जा माफी व बेरोजगारी भत्ते का जो वादा किया था उसे अभी तक पूरा न कर किसानों व बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है। सरकार वादों को पूरा करें अन्यथा सरकार के खिलाफ कड़ा आंदोलन किया जाएगा। सभा को जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, भाजपा नेता लेखराम ढूकिया, जमरदीन तेली, महावीर पूनिया, राजेंद्र जोईया, सुमित महलाना, हुसैन सैयद, मातुसिंह राठौड़, तारासिंह राठौड़, सुशील सरावगी ने संबोधित किया। सभा में पालिका उपाध्यक्ष मो. अयूब पटवा, चंद्राराम गुरी, बसंत शर्मा, नगर अध्यक्ष मो. तैयब, सरपंच लीलाधर बागोरिया मौजूद थे। सभा के बाद चूरू विधायक राठौड़ व भाजपा नेता जांगिड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मीनू वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञ्



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.