Breaking News
recent

सूने मकान से एक घंटे में खोल ले गए गीजर सहित अन्य सामान

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए दो युवक
श्रीगंगानगर. कोतवाली इलाके में एल ब्लॉक में अज्ञात दो युवक एक सूने मकान में एक घंटे में ही घरेलू सामान, गीजर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। जिसका पता मकान मालिक को करीब छह दिन बाद लगा। पुलिस ने वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो युवक दिखाई दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि गांधी नगर निवासी संकल्प सेठी पुत्र इंद्रमोहन ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका एक मकान ए ब्लॉक में है। जिसमें कोई नहीं रहता है। वे मकान को संभालने के लिए आते-जाते रहते हैं। दो जनवरी को वह मकान को संभालने गया तो मकान का बाहर के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों आदि के ताले टूटे पड़े हुए थे। मकान में से अज्ञात व्यक्ति बाथरूम से गीजर, माइक्रोवेव, स्टेपलाइजर, सूटकेस, गद्दे, बर्तन व बच्चों की साइकिल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। जिसमें पता चला है कि सूने मकान में चोरी की वारदात 28 दिसंबर की सुबह चार व पांच बजे के बीच हुई है। इस दौरान युवक बार-बार मकान के अंदर व बाहर आते-जाते दिखाई दिए हैं। इस घंटे के दौरान ही दोनों युवकों ने वहां से सामान साफ कर दिया है। पुलिस इस मकान के आसपास तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। जिससे वारदात करने वालों की पहचान की जा सके। पुलिस इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।
इनका कहना है
- एल ब्लॉक में सूने मकान में घरेलू सामान की चोरी हुई है। इस संबंध में सीसीटीवी कैमरे में दो युवक वारदात के दौरान दिखाई दिए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। वारदात करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
सुरेश कुमार, एसआई कोतवाली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.