भीमसागर. खाद्य आपूर्ति विभाग और जिला रसद विभाग की लापरवाही के चलते खानपुर ब्लॉक के उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
दरअसल खाद्य आपूर्ति विभाग ने जनवरी का 56 हजार 880 क्ंिवटल गेहंू आवंटन किया है, इसमें से रसद विभाग गुरुवार देर शाम तक मात्र 41 हजार 910 क्विंटल गेहंू की ऑनलाइन कर पाया है। इससे ब्लॉक की 74 दुकानों में से गुरुवार तक मात्र 22 पर ही गेहंू पहुच पाया है, शेष 52 दुकानों पर उपभोक्ता को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जनवरी के पखवाड़े में मात्र अब 7 दिन शेष बचे हैं, वहीं अभी तक दुकानों पर गेहंू, केरोसिन समेत चीनी नहीं पहुंचने से राशन की दुकानों पर ताले लटक रहे हैं। कलक्टर ने रसद विभाग को समय पर माल दुकानों पर पहुंचाने आदेश जारी किए थे, परंतु आदेश की अवहेलना हो रही है।
यहां नहीं पहुंचा गेहूंं
ब्लॉक में 52 दुकानों पर माल नहीं पहुंचा। ब्लॉक की बाघेर, बन्या, मोड़ी भीमसागर, मऊ बोरदा, सारोलाकलां समेत अन्य दुकानों पर माल नहीं पहुंचा है। इसके चलते उपभोक्ता को परेशान होना पड़ रहा है।
चीनी को तरस रहे
जिले में अंत्योदय परिवारों को समय पर चीनी भी नसीब नहीं हो पा रही है। दीवाली के समय राज्य सरकार ने अक्टूबर में एक साथ तीन माह की चीनी आवंटन की परन्तु पोर्टल पर चीनी नहीं डलने से उस वक्त भी अंत्योदय उपभोक्ताओं को वंचित होना पड़ा था। वहीं जनवरी की भी चीनी आवंटन हो गई है, परंतु दुकानों पर नहीं पहुंचने से अंत्योदय परिवारों को भटकना पड़ रहा है। मकर संक्रांति पर भी अंत्योदय गरीब परिवारों को मिठाई नसीब नहीं हो पाई है।
सप्लाई व्यवस्था बेपटरी चल रही
राज्य सरकार ने नवम्बर 2017 से माल आवंटन की जिम्मेदारी निगम के हाथों में सौंपी, तब से दुकानों पर समय पर गेहंू नहीं पहुंच पा रहे हैं। पहले ब्लॉक स्तर पर ्रक्रय-विक्रय समितियां ही राशन दुकानों पर गेहूं आवंटन करती थी, परंतु अब निगम द्वारा माल सप्लाई करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने के चलते समय पर गेहंू नहीं पहुंच पा रहा है, इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है।
इनका कहना है
चीनी व गेहूं नहीं मिलने से भटकना पड़ रहा है।
रामचरण निवासी बन्या
गेहूं नहीं आ रहा है। दुकान के चक्कर काट रहे हैं। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
जोधराज, निवासी बन्या
चीनी नहीं मिल रही है, केरोसिन मिले तो बहुत समय हो गया। डीलर से तलाश करते पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है।
ग्यारसी बाई, बाघेर पंचायत
& उठाव प्रक्रिया चल रही है। एक दो दिन में खानपुर ब्लॉक में गेहूं पहुंच जाएगा। ।
मनीषा तिवारी, डीएसओ झालावाड़
& परिवहन व्यवस्था में दिक्कत आ रही है, उठाव चल रहा है, समय पर सब दुकानों पर माल पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं।
नवीन रिजवानी, खाद्य निगम मैनेजर झालावाड़





No comments:
Post a Comment