भाड़ौती. कस्बे में स्थित भाड़ौती पुलिस चौकी भवन निर्माण के अभाव में सार्वजनिक निर्माण विभाग के दो कमरों में चल रही है। एक कमरा में बरसात में पानी टपकता रहता हैं तथा आसपास गंदगी से कई बार सिपाहियों के कमरे में जहरीले सांप कीड़े मकौड़े आदि घुस जाते हैं। पुलिस चौकी के लिए भूमि आवंटित भी हो चुकी, लेकिन बजट के अभाव में अभी तक भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। भाड़ौती पुलिस चौकी को स्थाई चौकी का दर्जा तो दे दिया, लेकिन सुविधाएं अभी तक नगण्य हैं।
चौकी में स्टाफ की कमी : वर्तमान में भाड़ौती पुलिस चौकी में एक सब इंस्पेक्टर व 4 सिपाही सहित पांच लोगों का स्टाफ है। जो पर्याप्त नहीं है। चारों सिपाही दिन रात ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। रात को ड्यूटी कर सुबह तफ्तीश पर जाना पड़ता है। ऐसे में दिन में चौकी पर कभी एक ही सिपाही रहता है। कभी कोई हाइवे पर दुर्घटना हो जाती है तो अकेले सिपाही को ही जाना पड़ता है। रात्रि में गिरफ्तार किए गए मुजरिम को रखने की जगह तक नहीं है। पुलिस चौकी के लिए कस्बे में तालाब के पास हाइवे के किनारे भूमि आवंटित भी हो चुकी है। जिसका सीमा ज्ञान भी हो चुका, लेकिन भवन निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
हमारे द्वारा प्रपोजल भेज दिया गया है। बजट के अभाव में अभी कार्य शुरू नहीं किया गया। बजट आते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अमित कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी भाड़ौती





No comments:
Post a Comment