Breaking News
recent

बेटी तो छोड़ गई दुनिया, अब समाज के लोग स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग करने लगे

रतनगढ़. पिकनिक पर गई छात्रा की सड़क हादसे में मौत के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित छात्रा के परिजनों व सर्वसमाज के लोगों ने गुरुवार को मौन जुलूस निकालकर तहसीलदार गोकुलदान चारण को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यालय की मान्यता रद्द करने व लापरवाही बरतने पर विद्यालय परिवार के विरुद्ध कार्रवाईकरने की मांग की। ज्ञापन में लिखा गया कि गत 25 दिसंबर को शहर के निजी स्कूल मंगलदत्त विद्यालय की ओर से छात्राओं को भ्रमण के लिए ले जाया गया था। वापस लौटते समय चूरू के पास सड़क पर छात्राओं को बस रुकवा कर लघुशंका के लिए भेजा गया। इस दौरान पास से निकल रहे एक ट्रक ने रतनगढ़ के वार्ड 11 निवासी 11 वर्षीय छात्रा प्रियंका को कुचल दिया। छात्रा को चूरू के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे गंभीर मानते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया था। मगर रैफर करने में लगी देरी से परिजन विद्यालय स्टाफ से क्षुब्ध थे। एक दिन बाद बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। ज्ञापन देने वालों में परिजन व सर्व समाज के कई लोग मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.