Breaking News
recent

भाजपा की हार से बदले कस्वा की जीत के समीकरण

चूरू. आठ विधानसभा क्षेत्रों से मिलकर बने चूरू लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। ऐसे में आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में चूरू जिले की छह सीटों में से चार पर कांग्रेस और दो पर भाजपा तथा हनुमानगढ़ जिले की दो सीटों में एक पर माकपा और एक पर कांग्रेस काबिज हुई है। ऐसे में राजनीतिक समीकरणों में तेजी से आए बदलाव ने भाजपा के लिए नई चुनौतियां सामने खड़ी कर दी है। वर्तमान में चूरू से भाजपा के सांसद राहुल कस्वा है। लोकसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने के बावजूद ये जिले में भाजपा को बड़ी जीत नहीं दिला सकें हंै। ऐसे में अब आने वाला लोकसभा चुनाव राहुल कस्वा के लिए चुनौतियों से भरा होगा। कस्वा ने लोकसभा में अच्छी उपस्थिति दिखाई है। इसके अलावा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे। लोकसभा क्षेत्र के लिए उनकी ओर से की गई घोषणाएं आज भी अधूरी है। सांसद कस्वा ने सांसद निधि का उपयोग सरकारी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन करवाने, सड़क निर्माण, खेल के क्षेत्र में अधिक किया है। सांसद ने रेल संचालन के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। लंबी दूरी की ट्रेने जिले में संचालित कर जनता को राहत प्रदान करने का काम किया है।

2014 में बसपा रही थी दूसरे नंबर पर
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे अभिनेष महर्षि 3 लाख 1 हजार 17 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे। जबकि यहां कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतापङ्क्षसह पूनिया को 1 लाख 76 हजार 912 मत ही मिले थे। चूंकि अब जिले में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। ऐसे में भाजपा को लोकसभा चुनाव में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। आने वाला चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं कहा जा सकता है।

शहरी क्षेत्र हाथ से जाने की बढ़ी चिंता
इस बार शहरी क्षेत्र में कांग्रेस ने अपने मत प्रतिशत में इजाफा किया है। भाजपा के हाथ से मत प्रतिशत खिसक गया है। ऐसे में वर्तमान सांसद राहुल कस्वा को शहरी क्षेत्र में पकड़ को मजबूत बनाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा। विधानसभा चुनाव में सांसद राहुल कस्वा गृह क्षेत्र से भी भाजपा को जीत नहीं दिला सके। यहां उनके पिता व तीन बार सांसद रह चुके रामसिंह कस्वा हारे हैं।

यूं रहा वोट का गणित

चुनाव वर्ष भाजपा कांग्रेस
2013 विधानसभा (8) 612113 440517
2014 लोकसभा 595756 176912
2018 विधानसभ ा(8) 510951 540616

घोषणाएं जो अधूरी रह गई
- क्षेत्र को यमुना पानी दिलाने का सपना आज तक अधूरा है।
- सिधमुख नहर का अधूरा निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया।
- चूरू लोकसभा क्षेत्र को स्पेशल इकोनॉमिक जोन में शामिल कराने का वादा अधूरा
- सरदारशहर से हनुमानगढ़ अमान परिवर्तन का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया।
- जिले में सैनिक स्कूल की स्थापना का सपना भी अधूरा है।

इनका कहना है
सांसद क्षेत्र में सक्रिय जरूर रहे लेकिन जो घोषणाएं उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान की थी वे आज तक पूरी नहीं हो पाई है।
सद्दाम हुसैन, चूरू

चूरू सांसद ने रेल संचालन में तो बेहतर कार्य किया है। लेकिन कृषि, शिक्षा, पानी के क्षेत्र में विशेष कार्य नहीं कर पाए हैं। नाराजगी है।
राजकुमार सहारण, चूरू



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.