Breaking News
recent

प्रदेश मंत्री बोले,केंद्र में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

चूरू.

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बुधवार को आसेरी गेस्ट हाउस में भाजपा के विभिन्न मोर्चा पदाधिकारियों की कार्यशाला हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा ने कहा कि इस बार फिर केन्द्र में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिला। इसका मुख्य कारण कांग्रेस एवं विपक्षी दलों की ओर से मतदाताओं को भ्रमित कर नकारात्मक प्रचार रहा।

 


जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। मंत्री गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को विदेशों ने अपनाया है। मोदी पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। विदेशों में भारत माता की जय एवं मोदी के नारे गूंज रहे हैं। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से सारा विपक्ष बौखलाया हुआ है। गोदारा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। चुनाव आते जाते रहते हैं। मिशन 2019 को सफल बनाने व देश के मान सम्मान के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। केन्द्र सरकार की 125 जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रधान मंत्री ने क्रियान्वित कर चयनितों को लाभान्वित कर दिखाया है। इससे पहले नगर अध्यक्ष धनराज सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया।


जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला ने कहा कि 2019 का चुनाव देश के मान सम्मान व विकास को आगे बढ़ाने वाला चुनाव है। भाजपा विधानसभा चुनाव सिर्फ आंकड़ो की गणित में हारी है। लोकसभा में फिर से चूरू सहित प्रदेश की अन्य सभी शीटों पर जीत होगी। जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिला उपाध्यक्ष रमेश ओझा ने सवर्णो को आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण को केन्द्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया। कार्यशाला में सीताराम लुगरिया, दौलत तंवर, कुंदनमल दाधीच, महावीर पूनिया, जितेंद्र शमा, भजनलाल शर्मा, सुरेश सारस्वत, सुशील लाटा, दीनदयाल सैनी, नरेन्द्र काछवाल, जाकिर खान, किशन आसेरी, सुरेश प्रजापत, निरंजन सेन, आईटी प्रभारी रमेश शर्मा, डेटा प्रभारी सुरेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुमन कुमार पारीक सहित जिला पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन एडवोकेट हेमसिंह शेखावत ने किया।


लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, लगाए संयोजक और प्रभारी


चूरू. प्रदेश में हार का सामना कर चुकी भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने प्रदेश के ३३ जिलों के लिए संयोजक, सह संयोजक और प्रभारियों का मनोनयन किया है। इसके लिए उन्होंने सूची जारी कर जिलों की कमान सौंप दी है।


चूरू लोकसभा क्षेत्र के लिए पंकज गुप्ता को संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं प्रभारी डा.विश्वनाथ मेघवाल को लगाया गया है। इसी प्रकार झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के लिए बनवारीलाल सैनी को संयोजक, धर्मपाल गुर्जर को सह संयोजक और झाबरसिंह खर्रा को प्रभारी लगाया है। सीकर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रेमसिंह बाजौर को संयोजक, केडी बाबर को सह संयोजक मनोनीत किया है। जबकि प्रभारी की जिम्मेदारी अशोक लाहोटी को सौंपी गई है।


नौ जिलों में केवल संयोजक


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने प्रदेश के आठ जिलों में केवल संयोजकों को ही मनोनीत किया है। इनमें चूरू, जयपुर शहर, भरतपुर,पाली, जोधपुर,जालोर, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद जिले शामिल हैं। इन जिलों में सह संयोजकों को मनोनीत नहीं किया गया है। हालांकि इन जिलों में प्रभारी जरूर लगाए गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.