Breaking News
recent

नहर किनारे मिला पुजारी का मोटरसाइकिल और मोबाइल, परिजनों और गोताखोरों ने की नहर में तलाश शुरू

रामसिंहपुर.

क्षेत्र में श्रीबिजयनगर के खाटू श्याम मन्दिर से रविवार को लापता हुए पूजारी दीपक शर्मा का मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन इंदिरा गांधी मुख्य नहर कि आरडी 340 पर गांव बख्तावरपुरा के पास मिला है। पुजारी शर्मा के नहर में डूबने की आशंका के चलते श्रीबिजयनगर, राजियासर और बिरधवाल पुलिस और गोताखोरों ने राहत कार्य शुरू करवाया है, लेकिन सोमवार शाम चार बजे तक कोई कामयाबी हासिल नही हुई।

श्रीबिजयनगर थानाधिकारी फूलचंद ने बताया कि इस संबंध में दीपक की पत्नी सुमन ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि दलीपकुमार उर्फ दीपक पुत्र काशीराम ब्राहमण श्रीबिजयनगर के श्री खाटू श्याम मन्दिर में पूजारी है। वह रविवार दोपहर घर आकर रोने लगा तथा बताया कि मन्दिर कमेटी ने उसके साथ दुव्र्यवहार किया है। इसके बाद दीपक घर से निकल गया तथा देर रात तक नहीं लौटा। इस पर पर पत्नी सुमन ने गुमशुदगी दर्ज करवाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजन दीपक की तलाश में जुट गए।
परिजनों ने बताया कि रविवार शाम दीपक ने फोन पर मोटरसाइकिल इंदिरा गांधी मुख्य नहर कि आरडी 335 के पास होने की जानकारी दी।

उसने बताया कि वह किसी काम से जा रहा है तथा उसके बाद वह नहीं लौटा। अनहोनी कि आशंका के चलते परिजन रविवार रात करीब दस बजे नहर पर आए तो राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में आरडी 340 पर बाइक और मोबाईल फोन पड़ा मिला। इसकी जानकारी राजियासर और श्रीविजयनगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर राहत कार्य शुरू करवाया। सोमवार शाम चार बजे तक दीपक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। दीपक मूल रूप से हरियाणा के भारूखेड़ा का निवासी है तथा वर्तमान में श्रीबिजयनगर के वार्ड आठ में रहता है।
सर्दी बनी बैरन
दीपक की तलाश करते हुए गोताखोर सोमवार सुबह से ही नहर में कूदे लेकिन सर्द हवा के कारण ज्यादा देर तक पानी में टिक नहीं पाए। इसके बाद पुलिस ने नहर में कांटेदार तार डालकर दीपक की तलाश के प्रयास शुरू किए। परंतु दीपक के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दीपक के नहर में गिरने की जानकारी पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.