देवगढ़. नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार दोपहर को लम्बे समय बाद अतिक्रमण दस्ते के साथ देवगढ़-कामलीघाट मार्ग पर रास्ते को चौड़ा करने के लिए मार्ग में आ रहे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की। पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, अधिशासी अधिकारी प्रतापसिंह भाटी, पालिकाकर्मी मनोज भारद्वाज सहित अतिक्रमण दस्ते के साथ कामलीघाट मार्ग स्थित बड़ी नदी पहुंचे, जहां से उन्होंने रास्ते मे आ रहे अवरोधों को हटाना शुरू किया। इसमें झाडिय़ों के साथ ही अवैध दीवारें, गेट आदि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। अधिकारी भाटी ने बताया कि कार्यवाही से पूर्व एक सप्ताह पहले सम्बंधित लोगो को इस बारे में सूचना दी गई थी, लेकिन उन्होंने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाए, जिस पर पालिका की ओर से यह कार्यवाही शुरू की गई।
पुलिस ने लोगों से अतिक्रमण नहीं करने पर की समझाइश
कुंवारिया. कस्बे में शनिवार को कुंवारिया थाना प्रभारी के दिशा निर्देशन में पुलिस जाब्ते ने कस्बे के मख्य मार्ग पर पैदल भ्रमण करके आमजन से समझाईश करके रास्ते को अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान किया। गत दिनो कस्बे के थाना परसिर में आयोजित सीएलजी की बैठक में प्रबुद्ध सदस्यो ने कस्बे में यातायात व्यवस्था के गड़बड़ाने से दुर्घटना की आशंका व्यक्त की गई थी। इसको देखते हुए थाना प्रभारी मेघवाल, हेड कांस्टेबल खेमराज, रोशनलाल आचार्य सहित जाब्ते ने बस स्टैण्ड, चौपाटी, कीरों का मोहल्ला, दरवाजा तक पैदल भ्रमण करके आमजन व व्यापारियों को रास्ते को अतिक्रमण मुक्त रखने, रास्ते पर बेतरतीब वाहन खड़े नहीं करने पर समझाइश की। साथ ही ऐसा करने पर कार्रवाई की हिदायत भी दी गई।





No comments:
Post a Comment