Breaking News
recent

राजस्थान में यहां खूनी गैंगवार में एक की मौत दूसरा गंभीर, हथियारों से लैस बदमाशों ने किए ताबड़तोड़ वार

बूंदी।

बूंदी शहर के नैनवा रोड रजत गृह गेट नंबर 5 के सामने गुरुवार रात हुई गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को देर रात कोटा रैफर किया है। दोनों युवकों पर चाकुओं से हमला किया गया है। हमले में घायल एक की जिला चिकित्सालय में पहुंचने के दौरान मौत हो गई है।

 

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजेता निवासी राजेंद्र सिंह सोलंकी उर्फ रिंकू और भारत नगर निवासी मोहित सिंह अन्य साथियों के साथ सरस दूध की डेयरी के निकट खड़े थे तभी एक लग्जरी कार तेज गति से आई और सीधे बूथ को टक्कर मार दी। टक्कर से बूथ के सामान अस्त-व्यस्त हो गए। इस दौरान कार से कुछ युवक उतरे जिनके हाथों में हथियार थे। उन्हें देखकर राजेंद्र और मोहित सहित अन्य युवक भागने लगे। तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों ही युवकों पर चाकू से कई वार किए गए जिससे वह गंभीर घायल हो गए। बाद में हमलावर मौके से भाग छूटे।

 

वारदात के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और दहशत का माहौल बन गया। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां राजेंद्र सिंह उर्फ रिंकू की मौत हो गई। मोहित की हालत नाजुक होने से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया। इधर पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी कई जगहों पर पहुंचकर दबिश दी है ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.