Breaking News
recent

मकर संक्रान्ति पर दान कर कमाया पुण्य

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर सोमवार को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। लोगों का पूरा दिन दान-पुण्य में बीता। इस दौरान लोगों ने गायों को हरा चारा खिलाया। गो सेवा दल समिति की ओर से परमहंस आश्रम में गो पूजा व महाआरती का आयोजन किया गया और कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय योग विद्या प्रचार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एससी गर्ग थे। गो सेवा दल की ओर से शहर सब्जी मण्डी स्थित गोशाला में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


सत्संग में बही भजनों की बयार
इसी क्रम में राधामाधव गोसेवा समिति की ओर से खैरदा की गोशाला में गायों को हरा चारा डाला गया और दोपहर में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें गो भजनों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। संक्रांति के अवसर पर घर अंागन तिलों के लड्डू की खुशबू से महकते नजर आए। इसी क्रम में पार्षद अलका शर्मा एवं टिम्मा जैन ने मुस्कान विशेष विद्यालय पहुंचकर दिव्यांग बालक बालिकाओं को गुड़ एवं तिल के लड्डू बांटे और पतंग उड़ाकर पेंच भी लड़ाए। बच्चों ने जमकर पतंगबाजी की और उनके चेहरों पर मुस्कान झलक उठी। इस दौरान संस्था के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने भी बालकों का सहयोग किया। इस दौरान दो कम्बल भी भेंट किए।


खण्डार. कस्बे में विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में जरूरतमंदों को तहसील के सामने भोजन करवाया। गोविन्द गारमेन्ट्स व दुली गारमेन्ट्स की ओर से नि:शुल्क कपड़े बांटे। आयोजन से जुड़े विक्रमादित्य तिवाडी ने बताया कि इस मौके पर समिति के कमलेश तेहरिया, रमाकान्त जैन, गंगाशंकर गौतम, ओमप्रकाश चेचुडिय़ा, जगदीश मथुरिया, रमेश अग्रवाल, ललित भारद्वाज आदि मौजूद थे। लाडमण गो सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने गोशाला के लिए सहयोग राशि एकत्रित की। इस दौरान हरीष मथुरिया, गिर्राज मथुरिया, ओमदुर्गा सिंह आदि मौजूद थे।


भगवतगढ़. कस्बे में स्थित केशव गोशाला में सोमवार को मकर संक्रांति पर लोगों ने गायों को हरा चारा, गुड़, तिल के लड्डू आदि खिलाकर दानपुण्य किया। सवाई माधोपुर से नागर मोटर ड्राइविंग परिवार ने गायों को करीब डेढ़ क्विंटल दलिया बनाकर खिलाया। इस अवसर पर केशव गोशाला के उपाध्यक्ष मुरारीलाल खांडल, कोषाध्यक्ष कैलाश केदावत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर लोगों ने शिवकुंड में स्नान भी किया।


मित्रपुरा. कस्बे सहित आसपास के गांव में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी हुई। वहीं चूरमा बाटी के साथ तिल के लड्डू बनाए गए। लोगों ने दान भी किया।


मलारना डूंगर. मकर संक्रांति पर लोगों ने दान पुण्य किया। गायों को हरा चारा खिला कर गोवंश की पूजा की गई। कस्बे में युवाओं ने पौषबड़ा का आयोजन किया। वहीं वाल्मीकि बस्ती में गर्म कपड़े भेंट किए। घरों में तिल व गुड़ के व्यंजन भी बनाए गए। मलारना डूंगर रघुनाथजी मंदिर में आयोजित पौषबड़ा में मदन मोहन गोयल, बंटी गर्ग, बाबू लाल सैनी, सुरेंद्र सैनी, रामधन सैनी, मुरारी जांगिड़, मानसिंह शेखावत, अंकित मित्तल, हनुमान निमोडिया आदि लोगों ने जन सहयोग से खाद्य सामग्री की व्यवस्था की। उधर मनोज शर्मा, शिरीष शर्मा आदि ने वाल्मीकि बस्ती में शॉल व स्वेटर बांटे


चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में सोमवार को मकर संक्रांति पर आसमान में जहां पतंगबाजी का जोर रहा वहीं धार्मिक आयोजनों का दौर भी चलता रहा। सुबह से ही बच्चे व युवाओं का हुजुम छतों पर जमा रहा। वही दानपुण्य, भजन कीर्तन हुए। लोगों ने पशुओं को चारा डालकर दानपुण्य कमाया।


पतंगबाजी का लुत्फ
बौंली. मकर संक्रांति पर लोगों ने सुबह से ही मुख्य चौराहे पर गायों के लिए चारा गुड़ खिलाया। अलसुबह से ही छतों पर खासी भीड़ दिखी। कस्बे में अधिकांश घरों की छतों पर डीजे लगाकर पतंगबाजी का लुफ्त लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.