Breaking News
recent

कार-ट्रक भिड़े, युवक की मौत

सादुलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर गांव इंदासर के पास कार व ट्रक की भिडं़त में कार चालक की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल करपाल सिंह ने बताया कि राघा बड़ी गांव निवासी विनोद कुमार ने मंगलवार को मामला दर्ज करवाकर बताया कि सोमवार को उसका चचेरा भाई मुकेश (25) कार लेकर दोपहर दो बजे गांव से हिसार के लिए रवाना हुआ। गांव इंदासर के पास पहुुंचा, तो सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने ट्रक को लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए मुकेश की कार को टक्कर मार दी। जिसके कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मुकेश को गंभीर चोटें लगी। घटना के बाद अन्य वाहन चालकों एवं लोगों ने घायलावस्था में मुकेश को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया तथा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान देर शाम को मुकेश की मौत हो गई। पुलिस ने घटना का मौका-निरीक्षण किया तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। एचसी ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हरियाणा में मृतक के बड़े भाई की भी मौत हुई थी तथा मृतक मुकेश को पन्द्रह रोज पूर्व ही पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी।

टक्कर से बाइक सवार सहित तीन घायल
बीदासर. बीदासर ढढ़ेरू मार्ग पर मंगलवार शाम 3.45 बजे के लगभग ढाणी कुम्हारान के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजा सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायल अवस्था में ढाणी के ग्रामीण राजकीय अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सुजानगढ़ रैफ र कर दिया। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सांडवा के वार्ड सात निवासी शेरसिंह (20), छापर निवासी प्रहलाद (20) मामा तथा शेरसिंह का छोटा भाई महेन्द्र सिंह (18) गांव साण्डवा से बाइक पर रिश्तेदारों से मिलने के लिए गांव आलसर जा रहे थे।ढाणी कुम्हारान के चौराहे पर ढाणी की तरफ से आ रही पिकअप ने टक्कर मारी जिससे तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों में से गम्भीर घायल शेरसिंह को चिकित्सकों ने रैफर कर दिया। पिकअप के टक्कर से बाइक चकनाचूर हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक घटना स्थल से फ रार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ।

जीप की टक्कर से युवक घायल
बीदासर. बीदासर-ढढ़ेरू मार्ग पर सोमवार रात साइड में खड़े बाइक सवार के अज्ञात जीप ने टक्कर मार दी जिससे 20 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायल अवस्था में ग्रामीणों ने राजकीय सीएचसी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए अन्यत्र रैफ र कर दिया। परिवारजन उसको सीकर के एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां उसका इलाज चल रहा है तथा हालत खतरे से बाहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीदासर कस्बे के वार्ड 14 के सोहिल व आशिक पेन्टर गांव ढढ़ेरू की गोशाला के पास बाइक साइड में करके खड़े थे । सोहिल बाइक पर बैठा था कि बीदासर से ढढ़ेरू की तरफ जा रही जीप ने टक्कर मारी, जिससे सोहिल गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा बाइक चकनाचूर हो गई। घटना के बाद अज्ञात जीप गाड़ी का चालक वाहन को लेकर मौके से फ रार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.