Breaking News
recent

दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

बांदीकुई। थानान्तर्गत शहर के बडियाल रोड स्थित सिंघल मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग होने से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जयपुर रैफर कर दिया।

घायल को जयपुर किया रैफर

घटना की सूचना पर पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां एवं थाना प्रभारी कर्णसिंह राठौड़ मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। साथ ही घायल के बयान लिए। पुलिस के अनुसार दो सगे भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें बड़े भाई ने देशी कटटे से छोटे भाई पर फायर कर दिया। इसमें अनिल कुमार मीणा पुत्र मोहनलाल मीणा निवासी सिंगल मोहल्ले के गोली लग गई। गोली अटक जाने से युवक पूरी तरह लहुलुहान हो गया। घायल को आनन-फानन में एम्बूलेंस की मदद से जयपुर रैफर कर दिया गया।

मौके पर लोगों की जुटी भीड़

घटना की खबर सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हर कोई घटना को लेकर स्तब्ध नजर आया। पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां का कहना है कि दोनों भाईयों के बीच विवाद होना सामने आया है। इसमें बड़े भाई ने छोटे भाई पर नशे में फायर कर दिया। इसमें अनिल कुमार घायल हो गया। इस मामले में मौके पर जाकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.