Breaking News
recent

ट्रेन बंद तो बस में सवारी के लिए धक्का-मुक्की

बांदीकुई. अलवर-बांदीकुई रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते सोमवार से चार फरवरी तक जयपुर-खैरथल ट्रेन का संचालन बांदीकुई तक ही कर दिया गया है। इसके चलते अलवर की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन का संचालन बंद होने से अनभिज्ञ यात्री पहले तो रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से ट्रेन बंद होने की जानकारी लगने पर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूरी तक पैदल चलकर गुढ़ारोड बस स्टैण्ड पहुंचना पड़ा, लेकिन यहां होकर गुजरने वाली अधिकांश बसें बायपास होकर गुजरने के चलते करीब एक घण्टे तक यात्रियों को खड़ा होकर इंतजार करना पड़ा। इससे कोर्ट तिराहे पर मेला जैसा माहौल नजर आया।

 

 

इसी बीच एक रोडवेज बस आई तो यात्रियों से ठसाठस भर गई। लोग बस में सवार होने के लिए धक्का-मुक्की करते दिखाई दिए। बस में यात्रियों का खड़ा रहना तक मुश्किल हो गया। वहीं कुछ यात्री जान जोखिम में डालकर निजी वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। Óयादा परेशानी महिला यात्री एवं ब"ाों को हुई।

 

 


यात्रियों का कहना है कि जब रोडवेज का मुख्य बस स्टैण्ड रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के सामने हैं तो बसे बायपास होकर क्यों गुजारी जा रही हैं। उन्हें टेम्पो कर बस पकडऩे के लिए मुकरपुरा बायपास जाना पड़े या फिर गुढ़ारोड। मुकरपुरा बायपास पर बसों का ठहराव भी नहीं है। इसके चलते उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि कोहरा व ठण्ड पडऩे के कारण ट्रेन देरी से आ रही हैं, लेकिन सही सूचना भी नहीं मिल पाती है। कई ट्रेन तो दो से तीन घण्टे तक देरी से चल रही है। मजबूरन निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है। (ए.सं.)

 

 

घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची अपडेट


दौसा. जिले में 25 जनवरी तक होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण के अन्तर्गत जिले के समस्त बीएलओ मतदाताओं के घर-घर पर पहुंचकर मतदाता सूची अपडेट करने का कार्य करेंगे। कार्यवाहक उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जीएल शर्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 1 से 7 जनवरी तक समस्त बीएलओ अपने परिक्षेत्र के न्यूनतम एक सौ घरों में प्रतिदिन संपर्क करते हुए 18 वर्षीय नए मतदाताओं के नाम जोडऩे का एवं पुराने मतदाताओं की प्रविष्टियों में त्रुटि संशोधन का कार्य करेंगे। इसी दौरान बीएलओ द्वारा संपर्क रजिस्टर भी संधारित किया जाएगा। इसमें संपर्क किए जा रहे परिवारों के मुखिया के हस्ताक्षर एवं मोबाइल नंबर भी संग्रहित किए जाएंगे।

 

घर-घर अपडेशन के दौरान बीएलओ द्वारा किए जाने वाले कार्य का सक्षम अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। नए नाम जुडऩे वाले विशेष योग्यजन मतदाताओं की संख्या व सूची पृथक से तैयार करनी होगी। गौरतलब है कि 1 जनवरी 2019 को जो 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं, अपने परिक्षेत्र के ऐसे सभी पात्र जनों का मतदाता सूची में शत प्रतिशत नामांकन करने की जिम्मेदारी बीएलओ की हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.