Breaking News
recent

हंसेंगे शहरवासी, मनोरंजन से भरपूर होगा कार्यक्रम

सवाईमाधोपुर . विशुद्ध मनोरंजन का पारिवारिक कार्यक्रम 'हंसेगा सवाईमाधोपुर' में जहां हास्य और व्यंग्य की फुलझडिय़ों से शहरवासी मनोरंजन करेंगे, वहीं ज्ञानवद्र्धक मोटिवेशन से बच्चों की नॉलेज बढ़ेगी। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। प्रवेश फ्री पास से दिया जाएगा। परिवार सहित पंजीकरण अनिवार्य होगा। कार्यक्रम संयोजक व कॅरियर क्रिएटिव सीनियर सैकण्डरी स्कूल के निदेशक देवेन्द्रसिंह हाड़ा व सहयोगी हेमन्त गर्ग ने बताया कि शहरवासी परिवार के साथ हंस-हंस के लोटपोट होंगे। हास्य और व्यंग्य की फुहारें उठेंगी। प्रवेश पंजीकरण के लिए मोबाइल नम्बर के वॉट्सअप नम्बर पर अपना नाम व सदस्य संख्या अंकित करनी हैं। 'पाईÓ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, उनके परिजन, स्थानीय नागरिक, महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल होंगे। एक पास से दो लोग प्रवेश पा सकेंगे। दर्शक परिवार के साथ लुत्फ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम का स्थान व दिनांक शीघ्र घोषित किए जाएंगे। हास्य और व्यंग्य शैली से सरोबार से इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात लाफ्टर कलाकार भाग लेंगे। परिवारिक जीवन शैली, उनमें तनाव को दूर करने के उपाय जैसे बिन्दुओं पर मोटिवेशन होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9414030866 पर संपर्क किया जा सकता हैं। कार्यक्रम में गणगौरी अस्पताल, उत्सव संस्कार, दिविशा क्रिएशन, माधोपुर एम्लीफायर, सोनू आट्र्स, सुधा साड़ी सेंटर सहयोगी रहेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.